उत्तराखंड में बारिश Uttarakhand Weather की रफ्तार धीमी होने से गर्मी ने तेवर दिखा दिए हैं। पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है और चटख धूप निकलने की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है तो वहीं देहरादून में शुष्क मौसम के चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में मानसून का कहर, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम के तेवर एक बार फिर तल्ख हो गए हैं। शुष्क मौसम के चलते हैं तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। देहरादून में रविवार और सोमवार को बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
शुष्क मौसम के चलते देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
केतन लाल हत्याकांड में नया मोड़, मृतक और उसके दोस्त पर पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज
उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क
मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों के तापमान में भी शुष्क मौसम होने के कारण बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पर बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। आगामी 19 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम इसी तरह से बना रह सकता है।








