गढ़वाली रीती रिवाजों से भरपूर चक्रव्यूह वीडियो गीत हुआ रिलीज

0
2010

chakravyuh

गढ़वाली रीती रिवाजों से भरपूर चक्रव्यूह वीडियो गीत हुआ रिलीज चक्रव्यूह नाम सुनते ही सीधे महाभारत काल का जिक्र सामने आता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं इस व्यूह का प्रयोग महाभारत में कौरवों के प्रधान सेनापति द्रोणाचार्य द्वारा धर्मराज युधिष्ठिर को बंधी बनाने हेतु हुआ था जिसका भेदन का ज्ञान पांडव पक्ष में केवल अर्जुन, कृष्ण, प्रद्यूम्र व अभिमन्यू को ही था परन्तु इसकी रचना के अवसर पर वहां केवल अभिमन्यू ही मौजूद था अभिमन्यू ने यह ज्ञान अपनी माॅं के गर्व में ही प्राप्त कर लिया था किन्तु वह इससे निकलने का मार्ग नहीं जान पाया था अतः जब युद्ध में अभिमन्यु ने इसमें प्रवेश किया तो उसने छः द्वार को तोड़ दिया लेकिन सांतवे द्वार पर कौरव पक्ष के सभी महारथियों ने धर्म विरूद्ध मिलकर उसका वध कर दिया।

chakravyuh

गजेंद्र राणा फिर से सुर्ख़ियों में सपना छोरी के बाद बिरमा भग्यानी हुआ रिलीज

इसी चक्रव्यूह के ऊपर दर्शन फस्र्वाण ने एक गढ़वाली गीत गाया है जिसका वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है इस वीडियो में चक्रव्यूह का वर्णन पहाड़ी अंदाज में किया गया जो कि काफी मनमोहक लग रहा है यह वीडियो गढ़वाल की रितियों को भी उजाकर कर रहा है और लोगों को यह वीडियो काफी हद तक पंसद भी आ रहा है, हो भी क्यों न पहाड़ी संस्कृति की झलक जो देखने को मिल रही है इस वीडियो में।

Video : कैन भरमाई का वीडियो रिलीज, दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया

दर्शन फस्र्वाण ने इस गीत को काफी अच्छा गाया और लिरिक्स भी काफी अच्छे व कर्णप्रिय लिखें गये है लेकिन निदेर्शन, कैमरा और संपादन का पक्ष काफी कमजोर नजर आ रहा है जो कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाये तो वीडियो ठीक ठाक बना है तथा लोग विडीयो से खुद को जोड़ रहे हैं।
वीडियो गीत यहां देखें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here