पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ऋषि कपूर से मिलने पहुंची न्यूयोर्क

0
1318

ऋषि कपूर पिछले 8 महीने से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ मौजूद हैं। इस अभिनेता से मिलने और उनका हाल-चाल लेने के लिए अक्सर बॉलीवुड सितारें न्यूयॉर्क जाते हैं। अब इसी बीच ऋषि कपूर से मिलने और उनका हाल पूछने के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन भी ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका पहुंची हैं। इस बात की जानकारी खुद ऋषि कपूर ने दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक फैन ने उनकी फोटो शेयर की और पूछा कि ऋषि कपूर ये महिला कौन है। मुझे भी सेल्फी चाहिए। इस पर ऋषि कपूर ने लिखा- ये पाकिस्तान की फेमस एक्टर मावरा होकेन हैं।

जल्द ही रिलीज़ होगी शाहिद कपूर की फिल्म “कबीर सिंह ” जानिए क्या कहा शाहिद ने अपने किरदार के बारे में

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में आप देख सकते हैं कि ऋषि कपूर के साथ ब्लैक आउटफिट में मावरा होकेन मुस्काराती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं ऋषि भी काफी खुश लग रहे हैं। आपको बता दें कि बता दें कि मावरा होकेन सनम तेरी कसम में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान के कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। मावरा होकेन ने साल 2018 में फिल्म जवानी फिर नहीं आनी 2 से पाकिस्तानी फिल्मों में डेब्यू किया है।

बढ़ती बारिश के कारण भारत एव न्यूजीलैंड का मैच रद्द, एक एक अंक से दोनों आगे

आपको बता दें कि इससे पहले ऋषि की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियों में ऋषि कपूर डिनर डेट को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेखिका रश्मि उदय सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस वीडियो में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा साहानी और ऋषि-नीतू की पोती हैं। एक वीडियों में यह अभिनेता अपना डिनर एन्जॉय करते हुए दिख रहा है तो वही दूसरे वीडियों में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा पर प्यार बरसाती हुई नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here