उत्तराखंड में बढ़ता जनआक्रोश ‘धामी सरकार विसर्जन रैली’ का ऐलान

0
372

 

राज्य में पिछले कुछ समय से सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में काफी गुस्सा है।
कई मामलों में लोगों ने पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने, धमकाने और रिश्वत माँगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

इन्हीं मुद्दों को लेकर “जागो उत्तराखंड” के पत्रकार आशुतोष नेगी द्वारा 21 सितंबर यानी आज एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कल, 22 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे देहरादून के गांधी पार्क से दिलाराम चौक तक “धामी सरकार विसर्जन रैली” या कहें “उत्तराखंड सरकार विसर्जन रैली” का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस रैली का उद्देश्य राज्य में बढ़ते पुलिस उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ जनता की आवाज़ उठाना है। विशेष रूप से केशव थलवाल द्वारा लगाए गए आरोप—जो कि पुलिस उत्पीड़न से संबंधित हैं—को लेकर लोगों में गहरी नाराज़गी है।

वीडियो में यह भी बताया गया है कि रैली के अंत में राज्यपाल महोदय को एक पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें उनसे निवेदन किया जाएगा कि वे उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने तक केशव थलवाल पुलिस उत्पीड़न मामले, पुलिस द्वारा किए जा रहे अन्य उत्पीड़न और बड़े अपराधों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें, ताकि प्रदेश की मासूम जनता को न्याय मिल सके और राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारी जा सके।

 

Read this also :उत्तराखंड पेपर लीक: अब हाकम को नहीं मिलेगी राहत, नए सख्त कानून में फंसा

राज्य में पिछले कुछ समय से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में गहरा असंतोष है। वहीं दो और महिलाओं ने भी बताया कि जो आरोप केशव थलवाल द्वारा लगाए गए हैं, वैसी ही घटनाएं उनके साथ भी घटी हैं।

कई अन्य मामलों में भी लोगों ने पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने, धमकाने और रिश्वत माँगने जैसे आरोप लगाए हैं। ऐसे माहौल में जनता का विश्वास सरकार और पुलिस से उठता जा रहा है, और इसी वजह से लोग अब सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

वीडियो में आशुतोष नेगी ने यह भी बताया कि इस रैली के ज़रिए एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को राज्यपाल महोदय और पूरे देश के सामने रखा जाएगा। सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल हों और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाएँ।