Rukma Garhwali Video : लम्बे ब्रेक के बाद नागेन्द्र प्रसाद नजर आये ‘रूकमा’ गढ़वाली विडियो में, देखें रिपोर्ट

0
1920

Rukma Garhwali Video

पहले जब विसियार व सीडी का जमाना था तब उस समय कई उत्तराखण्डी सुपर स्टारों के विडियो हमें देखने को मिलते थे लेकिन जैसे ही डिजिटल दुनिया का दौर चला तो सीडी विसियार का दौर ही खत्म हो गया और तेजी से लोग यूट्यूब का रूख करने लगे। जिससे बीच में उत्तराखण्ड फिल्म इंडस्ट्री व यहां के मंझे कलाकार कई लुप्त से हो गये और और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ये इंडस्ट्री खत्म सी हो जायेगी।

Rukma Garhwali Video

यह भी पढ़ें प्रधानी बौ’ विडियो में दिखा बौजी का रूतबा, पढ़ रिपोर्ट

मजे की बात यह है कि आखिर उत्तराखण्ड की फिल्म इडस्ट्री से प्यार करने वाले तथा संस्कृति प्रेमी लोगों ने इसे दोबारा जीवित कर ही लिया और यह वजह है कि उत्तराखण्ड की फिल्म इडस्ट्री एक बार फिर से तेजी से बढ़ रही है और साथ ही पुराने कलाकार भी धीरे धीरे उत्तराखण्ड की फिल्म इडस्ट्री का रूख करने लगे हैं।
कुछ समय से हमें देखने को मिल रहा है कि हमारे खोये हुए कई कलाकार दोबारा से डैब्यू कर रहे हैं जिनमें से अजय सोलंकी, जसपाल पंवार जस्सी आदि शामिल हैं और अब इनके बाद नागेन्द्र प्रसाद ‘रूकमा’ गढ़वाली विडियो में नजर आये। Nagendra Prasad Come Back

यह भी पढ़ें फिल्मों की शूटिंग’ रिलीज, विडियो यहां देंखें

आपको बता दें की हाल ही में एन.पी. फिल्मस् आफिसियल यूट्यूब चैनल से एक गढ़वाली प्रेम गीत रिलीज हुआ है जिसका नाम है ‘रूकमा’ इस गीत में जाने माने अभिनेता व एडिटर नागेन्द्र प्रसाद मुख्य भूमिका में अभिनय करते नजर आ रहे हैं जो कहीं और कलाकारों की तरह खो से गये थे। ऐसे में अपने चहिते अभिनेता को दोबारा विडियो में देखना उनके फैंस के लिए काफी खुशी की बात होगी।

यह भी पढ़ें DISSTRACK मैशप मषाण : इस सिंगर ने लगाये मैशप सिंगर के ऊपर गंभीर आरोप, पढ़े ये रिपोर्ट

विडियो में अभिनय में नागेन्द्र प्रसाद के साथ अर्चना बिष्ट नजर आ रही हैं जो कि अभी नवोदित कलाकार है। इस गीत के निर्देशक अरूण हिमेंश है तथा डी.ओ.पी. में कमल रावत ने काम किया है, गीत को पद्मेन्द्र रावत व उनकी बेटी नम्रिता रावत ने गाया है। जिसके लिरिक्स दिनेश रावत ने लिखें हैं और इसमें म्यूजिक पद्मेन्द्र रावत ने दिया है।
इस गीत में एक जवान लड़के और उसकी प्रेमिका के प्यार को दर्शाया गया है। दर्शकों की भी काफी अच्छी प्रतिक्रियायें भी इस गीत में देखने को मिल रही हैं अगर आप भी इस प्रेमगीत को देखना व सुनना चाहते हैं तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें ।

यह भी पढ़ें हिलटाॅप के बाद अब ‘‘कमली ब्रांड’’ हुआ ट्रोल, क्या प्रतिक्रियाएं रही यूर्जस की देखें ये रिपोर्ट

वीडियो यहाँ देखें :

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here