देहरादून में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जिनमें से दो अग्निवीर थे। यह हादसा थाना राजपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात को हुआ था, जब एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे और डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। दो मृतक अग्निवीर हाल ही में सेना में भर्ती हुए थे।
यह भी पढ़ें:UKPSC ने निरस्त किए इस भर्ती के चयन परिणाम, अभ्यर्थियों में निराशा
जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में आदित्य रावत, नवीन और मोहित रावत शामिल हैं। आदित्य और मोहित अग्निवीर के रूप में चयनित हुए थे और उन्हें जल्द ही ट्रेनिंग पर जाना था। नवीन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और सेना में भर्ती होने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़ें: हम गीत गाते रहे विभाग खून चूसता रहा उत्तराखंडी कलाकारों का संस्कृति विभाग में धरना।
कैसे हुई दुर्घटना
मंगलवार देर रात को तीनों युवक बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे, उस दौरान उनकी बाइक राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।







