प्रभाष और श्रद्वा कपूर की साहो ने पहले दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, देखें ये ख़ास रिपोर्ट

0
1278

Sahoo Movie First Day Collection

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ कल रिलीज हो चुकी है। फैंस के साथ दर्शकों ने इसे काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स दिए हैं। वहीं, अगर फिल्म एनालिस्ट की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म को कुछ खास पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया है। दरअसल, फिल्म ‘साहो’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन उत्तर भारत में इसका प्रिंट देर से पहुंचने के कारण रिव्यू भी काफी देर से सामने आया।

Saaho Movie Review : दर्शकों को नहीं भायी साहो मूवी, नहीं दिखा बाहुबली जैसा दम

Sahoo Movie First Day Collection

साहो के पहले दिन की कमाई के बारे में अगर बात करें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 24 से 30 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ये आंकड़ा सामने आया है। एक्शन बेस्ड इस फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। ‘बाहूबली’ के बाद प्रभास ने ये फिल्म रिलीज की है। करीब दो साल बाद प्रभास किसी फिल्म में नजर आए हैं।

Lathu Chatru : फिर से छाई अनीशा रांगड़ रिलीज हुआ नया गीत

बता दें कि ‘साहो’ हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है। फिल्म में चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी भी अहम किरदारों में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here