फिल्म ‘भारत’ की जबरदस्त ओपनिंग के बाद सलमान और आलिया की नई फिल्म को लेकर बड़ी खबर

0
658

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘भारत’ (Bharat) ईद (Eid) के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ईद के मौके पर फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। भारत ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 42.3 करोड़ की कमाई की है। इसी बीच सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ (Inshallah) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सलमान की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

टीवी सीरियल से स्टार्टप करने वाली मौनी रॉय नए लुक में फिर हुई ट्रोल

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस खबर की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा कि, “ये ऑफिशियल हो गया है। सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ को रिलीज डेट मिल गई है। ईद 2020। लंबे समय बाद संजय लीला भंसाली सलमान के साथ काम करेंगे। फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में है। 1999 में रिलीज़ हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। हालांकि सलमान ने इसके बाद भी भंसाली की फिल्म सांवरिया में कैमियो किया था। रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

India vs South Africa: विश्वकप में भारत का जीत की ओर पहला कदम, रोहित शर्मा का शानदार शतक

आपको बता दें कि आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर सलमान खान ने कहा था कि आलिया और मैं एक साथ काफी अच्छे लगेंगे। ये एक बहुत ही सुंदर प्रेम कहानी है। ये कहानी दिल को छू लेगी. साथ ही ये काफी मजेदार भी है। इंशाअल्लाह से पहले सलमान सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ में भी नजर आएंगे।

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here