सलमान खान की फिल्म “किक2” ख़ासी चर्चा में बनी हुयी है हर कोई जानना चाहता है की इसमें फीमेल लीड रोल में कोंन होगा। इस फिल्म में लीड एक्टर कौन होगा ये बात फाइनल हो चुकी हैं,लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला डायरेक्ट करने वाले हैं। लेकिन खबरों की माने तो फिल्ममेकर ने 2014 में इस सीक्वल में जैकलीन फर्नांडिज को लेने की बात कही थी। लेकिन बीच में दिशा पाटनी का नाम सामने आया था। अब इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। इस बात की खुलासा जैकलीन ने किया है।
यह भी पढ़े: जे पी दत्ता की विरासत बेटी निधि ने संभाली , देश के 21 जांबाज सैनिकों पर बनाएंगी वेब सीरीज
लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ‘किक 2’ के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने कहा- ‘ साजिद नाडियाडवाला इस समय किक 2 की स्क्रिप्ट पर जोरों से काम कर रहे हैं। जब तक फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट पर काम पूरा नहीं होता तब तक फिल्म के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता।’ साजिद नाडियाडवाला के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने आगे कहा- ‘वो अपना काम काफी परफेक्ट तरीके से करना पसंद करते है।
ख़बरों की माने तो जैकलीन फर्नांडिस महेश भट्ट की क्लासिकल फिल्म अर्थ के रीमेक में स्मिता पाटिल की भूमिका निभा सकती हैं। इस फिल्म को लेकर भी अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसके अलावा जैकलीन वेब सीरीज में जल्द ही नजर आने वाली हैं, जिसमें जैकलीन मेसेज किलर बनी हैं।
यह भी पढ़े: न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान का कड़ा मुकाबला आज, जानें कब और कहाँ देखें मैच







