Salman Khan Video : इन दिनों फिल्म अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की सलमान खान के साथ फोटो खिंचाने की इच्छा व्यक्त कर रही है। सलमान खान उन्हें कोई भाव नहीं दे रहे हैं और सलमान खान उस लड़की को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में जब वह लड़की उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचने का प्रयास करती है। Salman Khan Video
अलिया भट्ट ने ‘प्राडा’ का टीजर किया सोशल मीडिया पर शेयर
सलमान खान के चेहरे पर गुस्से का भाव स्वाभाविक तौर पर देखा जा सकता है।
यह वीडियो सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के 25 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में रखी गई सक्सेस पार्टी का है। इस मौके पर एक स्पेशल स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया था। इस वीडियो में एक लड़की को सलमान खान की ओर दौड़ कर जाते हुए देखा जा सकता है और वह सलमान खान को कंधे के पास से पकड़कर सेल्फी के लिए अपने पास खींचती है।
https://twitter.com/heartgetshurt/status/११३६२२९५१२५०३४८४४१८
सलमान खान लड़की के इस बर्ताव से परेशान नजर आते हैं और वह गुस्से में वहां से उस लड़की को नजरअंदाज कर चले जाते हैं। सलमान खान को इसके पहले भी कई बार गुस्सा करते हुए देखा गया हैl एक बार उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड को फैन के साथ गलत बर्ताव करने पर सबके सामने मार दिया था।
सलमान खान की लोकप्रियता चरम पर है और उनके एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। सलमान खान की हाल ही में फिल्म भारत आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया थाl इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका हैं।


