चैत्वाली के बाद एक हिट की तलाश में अमित सागर, ‘सच्ची त्यारा सौं’ में नहीं चला स्वरों का जादू

0
1030

Amit Sagar

हाल ही में आर्यन फिल्मस इंटरटैंनमैंट यूट्यूब चैनल पर ‘सच्ची त्यारा सौं’ गीत रिलीज हुआ है। इस गीत को अमित सागर ने गाया है और संगीत रणजीत सिंह का है, तथा गीत के बोल गणेश बीरान ने लिखें हैं। गाना काफी रोमांटिक है और अमित सागर ने गीत में अपनी मखमली आवाज से छाप छोड़ने की कोशिश की है।

Amit Sagar

बड़ी खबर : देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल बड़ा रही लोगो की समस्या

अमित सागर उत्तराखण्ड फिल्म जगत में पुराने गानों को नये तरीके से पेश करने के लिए मशहूर हैं। अभी तक उनके कई पुराने गीतों के मैशप अच्छी खासी सुर्खियां बटौर चुके हैं जिसमें चैता की चैत्वाली गीत प्रमुख रूप से पूरे विश्व में अमित सागर को प्रसिद्धि दिलाने वाला पहला गीत है। याद दिला दें कि चैता की चैत्वाली एक लोकगीत है जिसे अमित सागर ने रिक्रियेट किया है और गुंजन डंगवाल ने संगीत दिया था।

बड़ी खबर : देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल बड़ा रही लोगो की समस्या

आपको बता दें कि काफी समय से अमित सागर एक हिट की तलाश में हैं उनका अभी का रिलीज गीत ‘सच्ची त्यारा सौं’ भी हिट की वो तलाश पूरी नही कर सका। उम्मीद है जल्द ही अमित सागर हम सब के लिए कुछ अच्छा और काबिलेतारिफ करेंगें। तब तक आप ‘सच्ची त्यारा सौं’ गीत का आनन्द लीजिए उम्मीद है कि यह रोमांटिक गीत आपको पसंद आयेगा।

गीत यहां देखें

गजेन्द्र राणा का नया गीत हुआ रिलीज, ‘तेरा घुंगरू का बोल’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here