Re Maalu Garhwali Song : संगीता ढौंडियाल का ‘रे मालू’ गीत हुआ फिर से रिलीज

0
2158

Re Maalu Garhwali Song : कलाकार होना कोई आसान बात नहीं, एक कलाकार का जीवन हमेशा कठिनाइयों से भरा होता है जिसमें हर समय उसे अच्छे बुरे उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ता है। लोगों की अच्छी बुरी बातें भी सुननी पड़ती हैं। एक कलाकार वही होता है जो सारी कठिनाइयों को पार कर अपनी कला को सबके सामने प्रस्तुत करता है और लोगों के दिलों में राज करता है कुछ ऐसा ही कर दिखाया है संगीता ढौंडियाल ने। Re Maalu Garhwali Song

Garhwali Heart Touching Video : फौजी पति की खुद में बैचन है पत्नी, आप भी देखें ‘चिठ्ठी’ गढ़वाली वीडियो गीत में

आप सभी को बता दें कि संगीता ढौंडियाल जो पिछले कुछ दिनों से एक लोकगीत ‘रे मालू’ की वजह से राठ क्षेत्र व अन्य लोगों द्वारा काफी प्रताड़ित हुई, इस वजह से दुखी होकर उन्होंने यूट्यूब से अपना यह गीत हटा दिया और सोशल मीडिया फेसबुक पर उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने इस लोकगीत रे मालू को कुछ बदलाव करके फिर से अपलोड करने की बात कही थी।

Shooting Video Updates : कैन भरमाई गीत की शूटिंग शुरू, कलाकार ले रहे हैं शूटिंग का लुफ़्त

आज संगीता ढौंडियाल यूट्यूब चैनल से संगीता ढौंडियाल ने यह गीत कुछ बदलाव के साथ फिर से प्रस्तुत किया है। ऐसे कलाकारों का आत्मविश्वास हमेशा बढ़ाना चाहिए जिससे कि वो आगे भी हमारे उत्तराखण्ड की संस्कृति व पौराणिक चीजों को लोगों के सामने ला सके। संगीता ढौंडियाल को पहले जैसा प्यार और साथ जरूर दीजिएगा और ऐसे कलाकारों को हमेशा आगे बढ़ने का हौंसला भी जरूर दें।

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here