संजय दत्त किस पूजा को मिलने की बात कर रहे हैं फोन पर, कैमरा देखा तो दिया ये रिएक्शन!

0
821

Sanjay Dutt

सोशल मीडिया पर एक्टर संजय दत्त का एक विडियो सामने आया है, जिसमें वह पूजा नाम की एक लड़की से बात करते हुए देखे जा रहे हैं और उसे डेट पर चलने के लिए पूछ रहे हैं। संजय के इस विडियो पर फैन्स खूब कॉमेंट कर रहे हैं। इस विडियो को एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दे कि यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। संजय दत्त की यह अदा लोगो को पसंद भी आ रही है।

कैंसर के इलाज से ऋषि कपूर इंडिया वापिस आये, अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर किया ट्वीट

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है? चलिए आपको बताते हैं। दरअसल इस शुक्रवार यानी 13 सितंबर को फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ रिलीज हो रही है, जिसमें आयुष्मान खुराना लोकेश बिष्ट और पूजा नाम के दो किरदार निभा रहे हैं। आयुष्मान के लेडी अवतार को लोग तो खूब पसंद कर ही रहे हैं, बॉलिवुड सेलेब्स भी उन पर फिदा हो गए हैं। तभी तो संजय भी खुद को रोक नहीं पाए और आयुष्मान के लेडी अवतार यानी पूजा से फोन पर बात करते और उन्हें डेट पर ले जाने की बात करते नजर आए। हालांकि संजय सिर्फ ऐक्ट कर रहे हैं, लेकिन विडियो देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि यह ऐक्टिंग है। और संजय दत्त की इसी अदा के फैन्स भी कायल हो गए हैं। आप इस विडियो को यहां देख सकते हैं।

‘द स्काई इज पिंक’ का पोस्टर हुआ रिलीज़, कुछ अलग अंदाज़ में नजर आयी प्रियंका

बता दें कि ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मंजोत सिंह और विजय राज भी नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमिडी है, जिसे एकता कपूर प्रड्यूसर कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here