कंगना रनोट (Kangana Ranaut) की चाहे इस साल आई फिल्म धाकड़ सुपरफ्लॉप साबित हुई हो लेकिन वह सालभर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रही। वहीं, कुछ घंटो पहले कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स (Manikarnika Films) का लोगो शेयर किया है।
यह भी पढ़े : इतिहास रचकर मोरक्को हुआ फीफा वर्ल्डकप से बाहर फ्रांसीसी टीम की ऐतिहासिक जीत : आर्टिकल
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की जिसमें उनके प्रोडक्शन हाउस का ऑफिशियल लोगो रिवील किया जा रहा है। सामने आई रील में देखा जा सकता है कि राम मंदिर के साथ ही माता रानी का शेर और भगवा रंग में रंगा आसमान है। वहीं, नदी किनारे शेर की दहाड़ के साथ मणिकर्णिका फिल्म्स का लोगो सामने आता है। कंगना के प्रोडक्शन हाउस का लोगो रिवील होते ही फैन्स ने भी कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक ने कहा- अब आई असली शेरनी। एक अन्य ने लिखा- परफेक्ट, यह हमारे कल्चर को दिखाता है।
यहां देखें logo की एक झलक
http://https://www.instagram.com/reel/CmLPBGXoqkp/?utm_source=ig_web_copy_link
हिलीवुड जगत स जुड़ी अन्य खबरों के लिए बने रहे हमारे यूट्यूब चैनल के साथ


