शाहरुख खान जल्द ही कमबैक करेंगे राजकुमार हिरानी के साथ नई फिल्म में

0
1323

SRK AND RAJKUMAR HIRANI : इन दिनों किंग खान सुर्ख़ियों में नजर आ रहे है बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खूशखूबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो अभी बॉलीवुड से ब्रेकअप पर चल रहे शाहरुख खान जल्द ही बड़ी फिल्म के साथ कमबैक करने वाले हैं। खबरे ये भी हैं कि हाल ही में इन दोनों के बीच एक फिल्म के स्क्रिप्ट पर चर्चा हुई है और शाहरुख ने स्क्रिप्ट पढ़ ली है, जो उन्हें काफी पसंद आई है। संभावना जताई जा रही हैं कि वे राजकुमार हिरानी की फिल्म में देखे जा सकते हैं।

SRK AND RAJKUMAR HIRANI
यह भी पढ़े : ‘दबंग’ 3 शूटिंग के दौरान मलाइका अरोड़ा से पूछे गए सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब (Dabangg 3)

डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार, शाहरुख ने राजकुमार हिरानी की फिल्म साइन की है। खबर के अनुसार ये दोनों अभी स्क्रिप्ट्स को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं, खबर के मुताबित शाहरुख को स्क्रिप्ट्स काफी पसंद आया है लेकिन अभी वह फाइनल करने में समय लेना चाहते हैं। शाहरुख खान की तरफ से कोई बयान आया है। लेकिन अगर यह खबर सच साबित होती हैं तो राजकुमार हिरानी के साथ काम करना शाहुरुख के लिए गेमचेंजर साबित होगा। जिसके लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : क्या प्रेग्नेंट हैं स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की वाइफ? आ रही हैं ऐसी रिपोर्ट्स
SRK AND RAJKUMAR HIRANI

शाहरुख खान को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में देखा गया था। हालांकि यह फ़िल्म कुछ खास नहीं चली और इसके फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार हिरानी के साथ काम करने को लेकर शाहरुख काफी उत्साहित हैं। इस सिलसिले में लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने हिरानी से मुलाकात भी की थी। उन्हें हिरानी का आइडिया पसंद आया है।

यह भी पढ़े : Priyanka Chopra Birthday : प्रियंका चोपड़ा ने कुछ अलग अंदाज़ में किया अपना बर्थडे सेलिब्रेट, सामने आयी तस्वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here