रुद्रप्रयाग की श्रेया ने ARS EXAM में पहला स्थान हासिल कर बढ़ाया पहाड़ का मान

0
271

पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समय-समय पर विविध क्षेत्रों में उच्च सफलता हासिल कर पहाड़ के युवक-युवतियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कहते हैं कई बच्चों में बचपन से ही प्रतिभा झलकती है और वे छोटी सी उम्र में ही कमाल कर दिखाते हैं। ऐसे लोगों की विलक्षण बुद्धि को गॉड गिफ्ट कहा जाता है। ऐसा ही कमाल दिखाने वाला एक और नाम प्रकाश में आया है- श्रेया । जिसने मेहनत व कुशाग्र बुद्धि के बल पर एआरएस परीक्षा में टॉप पोजिशन हासिल कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़े : UKPSC की दो भर्ती परीक्षाओं को मिली क्लीन चिट 

बता दें रुद्रप्रयाग की श्रेया पंवार ऐसी ही होनहार बेटियों में से एक हैं।जिसने एआरएस परीक्षा में टॉप पोजिशन हासिल कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। अब वो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक के पद पर सेवाएं देंगी। श्रेया ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया की प्रारंभिक शिक्षा चिल्ड्रंस एकेडमी इंटर कॉलेज, अगस्त्यमुनि में हुई। बाद में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि से इंटर किया।

यह भी पढ़े : इस लड़के ने YouTube की कमाई से पहले घर का लोन फिर खरीदी 50 लाख की ऑडी

गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान परिषद, करनाल, हरियाणा चली गईं। यहां से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वर्तमान में वह हरियाणा राज्य कृषि विश्वविद्यालय हिसार में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तहत अपना शोध कार्य कर रही हैं। शोध कार्य के दौरान ही उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर कृषि वैज्ञानिक का पद हासिल किया है।

हिलीवुड जगत स जुड़ी अन्य खबरों के लिए बने रहे हमारे यूट्यूब चैनल के साथ

Previous articleUKPSC की दो भर्ती परीक्षाओं को मिली क्लीन चिट
Next articleशादी कबूल ना करने पर आदिल को पड़ी सलमान खान की फटकार, डर के तुरंत बदले बोल
करीना भट्ट एक अनुभवी और समर्पित मीडिया पेशेवर एवं लेखिका हैं, जो वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है, साथ ही उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में परास्नातक (एम.ए.) भी किया है। करीना समाज, संस्कृति और समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी विशेषता केवल खबरों को लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक दक्ष वक्ता भी हैं, जो समाचार प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और विचारशील संवाद में भी समान रूप से निपुण हैं। लेखन और वाचन—दोनों माध्यमों में उनकी सशक्त पकड़ उन्हें एक बहुआयामी पत्रकार बनाती है। उनकी लेखनी में न केवल विषय की गहराई होती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों की सूक्ष्म समझ और मानवीय दृष्टिकोण भी परिलक्षित होता है। वे आज के बदलते मीडिया परिदृश्य में एक सशक्त और विचारशील आवाज़ के रूप में उभर रही हैं।