इंग्लैंड में शुभमन गिल का जलवा,टूट गए सचिन,कोहली के भी रिकॉर्ड।

0
202

इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड में चल रही है,पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 97 रनों से जीता तो भारत को पलटवार करना था और भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट में दमदार वापसी की,टेस्ट मैच किसी भी खिलाडी के धैर्य की परीक्षा लेता है और 5 दिनों के टेस्ट मैच में शरीर की थकान और लगातार प्रदर्शन करना ही खिलाडियों के लिए बड़ी चुनौती होती है,टीम इण्डिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है और गिल टीम का नेतृत्व बखूबी कर रहे हैं दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कफ़्तान गिल ने इंग्लैंड में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। 

पढ़ें यह खबर :इस कुमाउनी गीत में दिखी प्रेम और विरह की अद्भुत झलक,यहाँ देखिए पूरा वीडियो।

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कफ़्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया,शुभमन गिल ने 269 रनों की शानदार पारी खेली और भारत ने 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया,गिल के दोहरे शतक ने कई रिकॉर्ड तोड़े गिल पहले भारतीय कफ़्तान बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाया,इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 254 रनों की पारी खेली थी।

पढ़ें यह खबर: वीर योद्धा अभिमन्यु कैसे बना बद्रीनाथ का द्वारपाल,विनोद बिजल्वाण ने सुनाई पूरी गाथा।

शुभमन गिल पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एशिया से बाहर 269 रन बनाए इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में 241 रन बनाए थे,गिल के 269 रन अब देश के बाहर तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बन गया है इससे पहले वीरेंद्र सहवाग के 309 रन और राहुल द्रविड़ के 270 रन शामिल हैं,इसके साथ ही गिल उस लिस्ट में भी शामिल हो गए जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया,गिल से पहले सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

पढ़ें यह खबर: राकेश खनवाल की आवाज में याद आई राजुला मालूशाही की अमर प्रेम कहानी,देखिए वीडियो।

शुभमन गिल के 269 रन अब भारतीय बल्लेबाजों का सातवां सर्वश्रेष्ठ स्कोर बन गया है,इसके साथ ही शुभमन उस लिस्ट में भी शामिल हो गए जिन्होंने एकदिवसीय और टेस्ट दोनों ही फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाया है,विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो कहा जा रहा था कि अब भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में क्या होगा अब शुभमन गिल और वर्तमान भारतीय टीम को देखकर लगता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है।

अभी दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 587 रन बना लिए वहीं इंग्लैंड पहली पारी में 77 रन पर अपने शीर्ष 3 बल्लेबाजों को खो चुका है,अगर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो दूसरा टेस्ट भारत अपने नाम कर सकता है और सीरीज में 1-1 से आगे बढ़कर टेस्ट क्रिकेट में नई कहानियां लिख सकता है।

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत से जुडी ख़बरों को देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।