Snowfall in Gangotri
उत्तराखंड अपने सुहाने मौसम के लिए तो सभी जगह विख्यात रहता ही है। इस सुहाने मौसम से उत्तराखंड की खूबसूरती चार गुना ज्यादा बढ़ जाती है। अभी राज्य में कहीं पर मौसम की ठंड शुरू हो गयी तो कहीं पर मौसम की बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है और अब उत्तराखंड में सैलानियों का आगमन शुरू होने वाला है।
राज्य स्थापना सप्ताह के सत्र में आज होगा महिला सम्मेलन कार्यक्रम
आपको बता दें की उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। कही कही मैदानी इलाको में बूंदाबांदी और पहाड़ी इलाकों में बारिश से ठंड में भी इजाफा हुआ है। इसके साथ गुरुवार सुबह गंगोत्री धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया यमुनोत्री धाम में भी कोहरा छाया हुआ है।
Snowfall in Gangotri
प्रकृति के प्रति प्यार की मिशाल कायम कर रह रही पहाड़ की 76 वर्षीया महिला
निचले इलाकों में रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई है। देहरादून में भी रात से ही मौसम करवट ले रहा था और सुबह होते ही ठंड के साथ साथ आसमान ने बादल व कोहरे की चादर ओढ़ ली। मौसम बदलने के साथ साथ लोगो ने भी मौसम व ठंड को मध्यनजर रखते हुए सावधानी बरतनी भी शुरू कर दी। सभी लोग गर्म कपड़ो में नजर आये। बता दें कि मौसम विभाग ने चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है। राज्य में मौसम सुहाना तो ही गया है साथ ही बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। मौसम का मज़ा लेने व वादियों को निहारने के लिए अब सैलानियों व पर्यटकों का तांता लगने वाला है।








