Tanu Rawat: तीर्थनगरी ऋषिकेश से एक ऐसी खबर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से चर्चा में है। जहां एक तरफ ऋषिकेश अपनी धार्मिकता और योग संस्कृति के लिए पहचाना जाता है, वहीं अब वही शहर एक बार फिर विवादों में है। वजह है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तनु रावत का वायरल वीडियो, जिसने कई लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवकों पर भालू का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान
दरअसल, सोशल मीडिया स्टार तनु रावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में तनु अर्धनग्न और उत्तेजक कपड़ों में डांस करती नज़र आ रही हैं, और ये वीडियो ऋषिकेश के श्री जयराम योग आश्रम के फ्लैट में शूट किया गया बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने तीखी नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर का कहना है कि तीर्थनगरी की पवित्रता और श्री जयराम आश्रम जैसी जगह की गरिमा के बीच ऐसे उत्तेजक वीडियो बनाना हमारी संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं का अपमान है।
बताया जा रहा है कि तनु रावत ने रात के समय अपने कुछ साथियों के साथ आश्रम परिसर में घूम-घूमकर कई जगहों पर ये वीडियो शूट किया।
यह भी पढ़ें : Fyoli Si Mukhdi -युवाओं की टोली ने बनाया खूबसूरत गीत,देखेंगे तो दिल खुश हो जाएगा।
आश्चर्य की बात ये है कि आश्रम प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। संगठन ने इसे प्रबंधन की लापरवाही और आश्रम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला बताया है। बुधवार को जब संगठन के सदस्य तनु रावत के अपार्टमेंट पहुंचे तो उन्होंने वीडियो दिखाकर नाराजगी जाहिर की, जिस पर तनु रावत, उनकी मां और उनकी एक सहेली मौके पर पहुंचीं और साफ कहा कि यह उनकी निजी जिंदगी का हिस्सा है, किसी को इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: शिक्षिका की रहस्यमयी मौत से सनसनी, घर में जली मिली लाश
कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के बीच में आने से मामला शांत हो गया। संगठन का कहना है कि ऐसे वीडियो तीर्थनगरी की गरिमा और आस्था को ठेस पहुंचाते हैं और इस पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। वैसे यह पहली बार नहीं है जब तनु रावत विवादों में आई हों। इससे पहले भी कई बार उनके कपड़ों और डांस वीडियोज़ को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। खासकर उनके माथे पर तिलक लगाकर डांस करने को लेकर भी कई लोग आपत्ति जता चुके हैं। हालांकि तनु रावत हमेशा कहती रही हैं कि यह उनकी पर्सनल चॉइस और अभिव्यक्ति की आज़ादी है।
यह भी पढ़ें: Gold Price: देश में सोना लगातार फिसल रहा, जानिए क्यों घट रही है चमक और क्या हैं आज के रेट
अब सवाल यही उठता है — क्या ये मामला वाकई संस्कृति और परंपरा की मर्यादा से जुड़ा है या फिर सिर्फ सोच और नजरिए का फर्क है?
क्योंकि कुछ लोगों के लिए यह सिर्फ एक रील हो सकती है, लेकिन कुछ के लिए यह तीर्थनगरी की आत्मा पर चोट जैसा महसूस होता है।








