सोनम कपूर की ”द जोया फैक्टर ” मूवी का ट्रेलर रिलीज

0
757

The Zoya Factor

साल 2019 असामान्य कहानियों का वर्ष है और The Zoya Factor भी उन्हीं में से एक है। इस हफ्ते की शुरुआत में, सोनम कपूर और दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जो न केवल प्रशंसकों से बल्कि इंडस्ट्री में साथियों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है। सोनम कपूर की मच अवेटेड फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लेख‍िका अनुजा चौहानकी कृत‍ि द जोया फैक्टर पर बनी फ‍िल्म की एक जबरदस्त कहानी है। पिछले दिनों फिल्म के कुछ पोस्टर्स को रिलीज किया गया था। पोस्टर्स सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म के कंटेंट की चर्चा है। द जोया फैक्टर में सोनम के अपोजिट दुलकर सलमान हैं।

The Zoya Factor

प्रभाष और श्रद्वा कपूर की साहो ने पहले दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, देखें ये ख़ास रिपोर्ट

‘द ज़ोया फैक्टर’ के ट्रेलर की प्रशंसा करने वाले सेलेब्स में फराह खान, करण जौहर, रितेश देशमुख, कुबरा सैत, स्वरा भास्कर, मनीष पॉल, सोफी चौधरी और सुजॉय घोष सहित कई अन्य कलाकार शामिल है और उनके द्वारा बोले गए शब्द इस बात का प्रमाण है कि उन्हें यह अनोखी कहानी कितनी पसंद आई है।फ़िल्म का ट्रेलर अपनी अनूठी कहानी और सभी पात्रों के मज़ेदार चित्रण के लिए प्रशंसा का पात्र बनी हुई है जिसने दर्शकों के बीच अधिक दिलचस्पी बढ़ा दी है।‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है।फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Ranu Mandal : हिमेश रेशमिया ने रिकॉर्ड किया रानू मंडल का दूसरा गीत “Aadat”, पढ़ें ये रिपोर्ट

ट्रेलर यहां देखें

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here