पलायन पर आधारित ‘‘सौं यखि मेरु गौ’’ गढ़वाली गीत में दिखा अमित सागर व अनुराधा निराला के स्वरों का जादू, पढ़े ये रिपोर्ट

0
1533

Soun yakhi meru goun

वास्तव में पहाड़ से पलायन आज बहुत गंभीर मुद्दा बना हुआ है जिसमें आज गांव का हर युवा अपनी रोजी रोटी के खातिर अपने इन सुन्दर से पहाड़ों में बसे गांवो, जिनकी रमणीयता हर पहाड़ी ही नहीं अपितु बाहर के लोगों के दिलों में भी बसती है। कोई भी व्यक्ति अपने गांव मुल्क को नहीं छोड़ना चाहता लेकिन उनकी मजबूरी आड़े आ जाती है।
Soun yakhi meru goun

अब विदेशी भूमि पर भी धूम मचाएंगे अमित सागर, पढ़े ये ख़ास न्यूज़

ऐसे ही पलायन पर आधारित एक बहुत ही बेहतरीन व दिल को छू लेने वाला एक गीत ‘‘सौं यखि मेरु गौ’’ यूट्यूब पर अमित सागर आफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जिसमें स्वर अमित सागर व अनुराधा निराला ने दिया है। दोनों ने ही अपनी मिठास भरी आवाज से इस गीत में चार चांद लगा दिये जिसके लिरिक्स को संजोकर लिखा है लेखक व निर्देशक गणेश विरान ने, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर व कम्पोजर खुद अमित सागर हैं।

हिलीवुड की न्यूज का असर ‘कैन भरमाई’ का प्रमोशन जोरो पर

गीत में अभिनय कमली गढ़वाली शोर्ट फिल्म से फेम में आयी प्राची पंवार तथा प्रशान्त शर्मा ने किया है दोनों ने ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। इस गीत का निर्देशन सत्यम ने किया है, विडियो के लिरिक्स ने लोगों के दिलों मे एक अलग सी जगह बनायी है तथा जितने भी लोगों ने इस विडियो को देखा है सभी को यह गीत काफी पसंद आ रहा है। इस गीत में काफी इमोशनल स्टोरी को दिखाया गया है। जो दर्शकों की आंखो को नम करने पर मजबूर कर देता है। जिसके लिए आपको यह विडियो देखना पड़ेगा।
विडियो यहां देखें

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here