उत्तराखंड पर्यटन : दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत हुए बद्री-केदार की यात्रा के लिए रवाना

0
634

rajinikanth

बॉलीवुड के कई सितारों को अकसर उत्तराखंड भ्रमण पर देखा गया है और साथी कई बिसिनेस टाइकूनों की भी उत्तराखंड भ्रमण में दिलचस्पी रही है। और हो भी क्यों न उत्तराखंड देवभूमि जो है। भला कौन देवी -देवताओं व उत्तराखंड की रमणीय भूमि के नजारों को नहीं देखना चाहेगा। और इस बार उत्तराखंड में दिलचस्पी दिखाई साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने। ऋषिकेश के दयानंद आश्रम में दक्षिण भारत के सुपरस्टार और बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत सोमवार सुबह विश्व प्रसिद्ध बद्री-केदार की यात्रा पर रवाना हो गए। बीते रविवार को अध्यात्मिक दौरे पर रजनीकांत ऋषिकेश के दयानंद आश्रम में अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ पहुंचे थे।

rajinikanth

कई प्रधान जीतने के बावजूद कुर्सी नहीं संभाल पायेंगे, चुनावी माहौल ने दिलाई इस गढ़वाली गीत की याद, पढ़े पूरी खबर

रजनीकांत ने रात्रि के समय गंगा आरती की। वह मंदिर के पास स्थित आश्रम के कमरा नंबर 74 में ठहरे। सोमवार सुबह 6 बजे वह मुनिकीरेती स्थित गंगातट पर सैर के लिए भी निकले। सुबह करीब 7 बजे उन्होंने आश्रम पहुंचकर स्नान करने के बाद पोंगल, पुड़ी, सब्जी नाश्ता कमरे पर ही किया। इस दौरान उनकी बेटी ऐश्वर्या धनुष भी साथ रही।

rajinikanth

74 वर्ष की उम्र में इस ‘एपल मैन’ ने पेश की अनूठी मिसाल, सेब के उत्पादन से हर साल 8 लाख रुपये की कमाई

आश्रम के भक्तों को जैसे ही रजनीकांत के ठहरे होने की जानकारी मिली, वह उनकी झलक पाने को उनके कमरे के पास जुट गए और फोटो खींचवाने लगे। इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने स्वामी दयानंद की समाधि पर पहुंच कर पूजा-अर्चना भी की। करीब 8 बजे वे अपनी बेटी ऐश्वर्या धनुष के साथ श्रीबद्री-केदार की यात्रा पर सड़क मार्ग से निकल गए।

हौसलों की अनूठी मिसाल पेश करती ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती,पढ़ें रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here