हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे पर अल्लू अर्जुन की टीम ने प्रतिक्रिया दी है और मदद का भरोसा भी दिया है।
दरअसल, हैदराबाद के संध्या थिएटर में बुधवार शाम पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उनका 9 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान थिएटर के मुख्य गेट के ध्वस्त होने से भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद घायल बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अललू अर्जुन की टीम करेगी मदद
अल्लू अर्जुन की टीम ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने लिखा “We are extremely heartbroken by the tragic incident during last night’s screening. Our thoughts and prayers are with the family and the young child undergoing medical treatment. We are committed to standing by them and extending all possible support during this difficult time. With deep sorrow, Mythri Movie Makers”
यह है मामला
हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा-2 के बेनिफिट शो के दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला रेवती और उनका 9 साल का बेटा श्रीतेज कुचले गए। पुलिस ने तुरंत मां-बेटे को एक तरफ ले जाकर सीपीआर दिया और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई और बेटे की हालत गंभीर है।
बता दें, सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा-2: द रूल, 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज़ की सीक्वल है, जो 10,000 स्क्रीन्स पर मल्टीपल भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है। पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण 3डी वर्जन की योजना को रद्द कर दिया गया था, हालांकि स्क्रीनिंग 2डी और 4डीएक्स फॉर्मेट में आगे बढ़ेंगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया है।







