सुण सरू गढ़वाली विडियो रिलीज, नये कलाकारों को मिला काम करने का मौका

0
816

Sun Saru

यूट्यूब में हाल ही में प्रज्जवल फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले एक गढ़वाली विडियो गीत ‘‘सुण सरू’’ रिलीज हुआ है। गाने की खास बात यह है कि इसके विडियो में नवोदित कलाकारों को अभिनय करने का मौका दिया गया। आपको बता दें कि शिक्षक दिवस (05 सितम्बर) के अवसर पर यह गीत रिलीज किया गया। गीत की खास बात यह भी है इसमें फिल्मांकन में नई तकनीकों का प्रयोग करने के साथ साथ गीत को नई पीढ़ी के हिसाब से बनाया गया है। जिन कलाकारों पर यह गीत फिल्माया गया है वह सभी विद्यार्थी हैं। जो गीत के निर्देशक से नृत्य एवं अभिनय की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यही वजह है कि गीत को शिक्षक दिवस के अवसर पर रिलीज किया गया जिसे अगर कहा जाये एक शिक्षक ने अपने विद्यार्थी के लिए तोफा दिया है तो यह कहना गलत नहीं होगा।

Sun Saru

पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएँगी दीपिका

नये कलाकरों ने विडियो में अच्छा काम किया है तथा इसके निर्देशक व कैमरामैन रवि ममगाईं जो कि खुद एक अभिनेता भी हैं ने नवोदित कलाकारों से अच्छा काम निकाला है। निर्देशक रवि ममगाई ने बताया कि गीत की शूटिंग टिहरी चम्बा और देहरादून में की गयी है। गीत में स्वर किशोर सिंह रौंतेला ने दिया है। विडियो में अभिनय सूरज पटवाल व स्नेहा झा के साथ साथ कोआर्टिस्ट के रूप में पंकज मेहरा, राहुल, निशा बहुगुणा एवं सुचिता ने काम किया है जिसमें म्यूजिक हिलटॉप स्टूडियो का है, और इसके ड्रोन डी.ओ.पी. रवि शाह हैं। जिसके एडिटर मोहित कुमार हैं। विडियो को देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं, पढ़ें ये ख़ास रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here