1947 के विभाजन की दर्दनाक कहानी लेकर आ रहे सनी देओल, फिल्म में 90s की डिंपल गर्ल की वापसी

0
69
Sunny Deol brings the harrowing story of the 1947 Partition, marking the return of the 90s Dimple Girl in the film.

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बटवारा 1947’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म का टीजर दर्शकों को भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर में ले जाता है, जहां दर्द, संघर्ष, देशभक्ति और इंसानी रिश्तों की गहरी कहानी दिखाई गई है।

टीजर में सनी देओल अपने पुराने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्शन से भरपूर दृश्यों के साथ भावनात्मक संवाद और 1947 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। फिल्म में विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेले गए दर्द और हालात को बड़े पर्दे पर दिखाने का प्रयास किया गया है।

उपनल कर्मियों को मिलेगा ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, धामी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

फिल्म को लेकर एक और खास बात यह है कि इसमें 90 के दशक की मशहूर ‘डिंपल गर्ल’ भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बता रहे हैं।

दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में कलाकारों की कोई कमी नहीं है. शानदार स्टार कास्ट सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है. इसमें सनी देओल के साथ, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों की फौज नजर आएगी.

Sushmita Srivastava का नया रोमांटिक गीत ‘Aa Sama Le’ रिलीज, प्यार और समर्पण की भावनाओं से सजा म्यूजिक

मेकर्स ने टीजर के साथ ही रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है. यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि इससे पहले उनकी फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब जल्द ही सनी देओल अपनी दूसरी फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में आग लगा सकते हैं.