Web Series Kamasutra : सनी लियोनी नजर आएंगी एकता कपूर की वेब सीरीज ‘कामसूत्र’ में

0
3016
Web Series Kamasutra : सनी लियोनी नजर आएंगी एकता कपूर की वेब सीरीज 'कामसूत्र' में

Web Series Kamasutra : सनी लियोनी नजर आएंगी एकता कपूर की वेब सीरीज ‘कामसूत्र’ में

सनी लियोन काफी समय से अपनी बोल्ड इमेज से काफी दूर हैं। आखिरी बार वो ज़ी 5 की वेब सीरीज़ कैरेनजीत कौर में दिखाई दी थीं जो उनकी खुद की बायोपिक थी। इसके अलावा, सनी लगभग परदे से गायब हैं। लेकिन अब वो धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। जिस्म 2, रागिनी एमएमएस 2, और जैकपॉट जैसी शुरूआती फिल्मों के बाद कई फिल्मों में सनी लियोनी ने अभिनय से ज्यादा आइटम सॉन्ग्स शूट किए हैं। खबरों की मानें तो एकता कपूर ने सनी लियोन को ऑल्ट बालाजी के लिए एक वेबसीरीज ऑफर की है जिसका नाम है कामसूत्र और ये कामसूत्र किताब पर ही बनेगी। कामसूत्र एक किताब है जिसे वात्यायन ने लिखा है जो ज़िंदगी जीने के तरीके के मूल बताती है।

Web Series Kamasutra

बॉलीवुड में 1996 में कामसूत्र पर एक फिल्म बन चुकी है जो कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिलीज़ की गई थी। फिल्म में रेखा मुख्य भूमिका में थीं। भारत में ये फिल्म अपने अत्यंत बोल्ड कंटेंट के चलते बैन कर दी गई थी। अब सनी लियोन एक बार फिर से कामसूत्र का पाठ पढ़ाने के लिए लौट रही हैं। एकता कपूर का मानना है कि ये किरदार, सनी लियोन से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है।

Web Series Kamasutra

इस वेब सीरीज़ के अलावा सनी लियोन के पास इस वक्त एक काफी बड़ी फिल्म भी है। यह फिल्म एक तमिल बायोपिक फिल्म है। वीरमादेवी नामक योद्धा पर आधारित यह फिल्म इसी मशहूर योद्धा की कहानी दर्शाएगी। फिल्म में सनी लियोन ही विरमादेवी का किरदार निभाती नज़र आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here