Super 30 Movie Review: फिल्म में एक आम इंसान बनकर ऋतिक ने जीता सबका दिल

0
991

बिहार के जीनियस गणितज्ञ और शिक्षक आनंद कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30’ रिलीज हो गई है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है। तो अगर आप फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ें कैसी है फिल्म-

कहानी
फिल्म की शुरूआत होती है फ्लैशबैक के साथ। एक होनहार स्टूडेंट आनंद का एडमिशन क्रैबिंज यूनिवर्सिटी में होता है लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उसका एडमिशन नहीं हो पाता है। आनंद के पिता की मौत हो जाती है और उन्हें अपनी मां के हाथों के बने पापड़ बेचकर घर चलाना पड़ता है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड: देहरादून में जोरदार बारिश, नौ जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इसके बाद आनंद को लल्लन सिंह का साथ मिलता है। लल्लन सिंह का किरदार आदित्य श्रीवास्तव ने निभाया है। लल्लन आईआईटी की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए एक कोचिंग सेंटर चलाता है और आनंद को बतौर टीचर अपॉइट कर लेता है। इसके बाद आनंद की लाइफ में बदलाव आ जाते हैं, लेकिन फिर उन्हें ये एहसास होता है कि उनके जैसे कई बच्चे हैं जो आर्थिक तंगी की वजह से अपना अच्छा भविष्य नहीं बना पाते। इसके बाद आनंद वो कोचिंग सेंटर छोड़कर गरीब बच्चों के लिए अलग से फ्री कोचिंग सेंटर खोलते हैं।

यह भी पढ़े : बाटला हाउस के ट्रेलर आउट होने पर फ़िल्मी सितारों ने की जमकर मस्ती

रिव्यू

विकास बहल ने आनंद कुमार की जिंदगी के हर हिस्से को बहुत ही खूबी से दिखाया गया है। फिल्म आपको जोड़कर रखेगी। हालांकि शुरुआत में ऋतिक का लहजा और उनका लुक आपको अजीब लगेगा। ऋतिक को ऐसे डीग्रैम लुक में पहली बार देखा गया है। मृणाल ठाकुर ने कम सीन होने के बावजूद अपना अच्छा काम दिखाया। फिल्म के कुछ डायलॉग्स को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ‘राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, वो बनेगा जो हकदार होगा’ डायलॉग पर तो खूब तालियां बजीं।

यह भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया को लगे लगातार तीन झटके, आर्चर और क्रिस वोक्स ने लिया विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here