Sushma-Swaraj अभी हाल ही में भारत ने अपनी महान नेत्री को खोया है। सुषमा स्वराज के निधन का दुःख सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी देखने को मिला। अगर बात करें अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका की तो उन्होंने सुषमा स्वराज के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा की सुषमा स्वराज महिलाओ की चैम्पियन थी। Sushma-Swaraj
साथ ही राहुल गाँधी ने सुषमा स्वराज के निधन पर उनके पति को चिट्ठी लिखकर शोक जताया। जहां एक तरफ पूरे देश में शोक की लहर है वहीँ बॉलीवुड कलाकार भी भावुक नजर आये। धर्मेंद्र देओल ने ट्वीट करते हुए “कहा की मुझे अनाड़ी कह कर गले से लगा लेती थी। सुषमा जी दुनिया भर की चहेती, भारत की महान नेता, मेरी छोटी बहन बहुत याद आएँगी आप, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे ”
Alia Varun : आलिया और वरुण की जोड़ी फिर से दिखेगी नए रूप में
धर्मेंद्र की पत्नी व भाजपा सांसद हेमा मालनी ने भी सुषमा स्वराज को याद किया। सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार दिल्ली में लोधी रोड स्थित विश्राम घाट पर किया गया। 21 बंदूकों की सलामी के साथ सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार हुआ।
सीमा रावत की रिपोर्ट








