किशन महिपाल का हिन्दी देशभक्ति गीत हुआ रिलीज

0
2562

Swatantrata Ki Dhun Suno : अपनी आवाज से उत्तराखंड संस्कृति को आगे लाने वाले किशन महिपाल जो हमेशा ही अपनी गायन शैली से सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी प्रसिद्धि पा चुके हैं पहाड़ी बोली में गीत गाने वाले किशन महिपाल ने अभी हाल ही में अपने चैनल किशन महिपाल से एक हिंदी गीत रिलीज किया है | Swatantrata Ki Dhun Suno

Danak Danak : चिरबिटिया मैराथन के लिए पांडवाज का ये नया गीत हुआ रिलीज

उनके गीतों में हमेशा पहाड़ों के प्रति प्यार दिखाई देता है, इस बार उन्होंने हिन्दी में गीत गाने की कोशिश की है। उनके इस हिन्दी गीत ‘‘स्वतंत्रता की धुन सुनो’’ में देश के प्रति उनका प्रेम साफ नजर आता है। इस गीत को लिखा है बी.एस. बिष्ट (राजनायिक, भारतीय राज दूतावास, बर्न स्वीटजरलैंड) ने, और इसके गायक किशन महिपाल हैं। साथ ही अपने संगीत से रनजीत सिंह ने सजाया है।

Birthday Special : उत्तराखण्ड के उभरते डी.ओ.पी. यूवी युद्धबीर नेगी को जन्मदिन की बधाई, देखें ये खास रिपोर्ट

किशन महिपाल जो कि हमेशा पहाड़ी बोली में ही गीतों को प्रस्तुत किया करते थे तथा पहाड़ी गीतों से लोगों का दिल जीतने वाले किशन महिपाल अपने इस हिन्दी राष्ट्र गीत से भी लोगों की तारीफें पा रहे हैं। राष्ट्र को समर्पित यह गीत दर्शकों के दिलों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा जरूर उजागर कर देता है आप भी जरूर सुनें इस गीत को।

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here