Tak Dhuna Dhun : उत्तराखंड में छाया दीपक चमोली का ”तक धुणा धुण ”गीत

0
1284
Tak Dhuna Dhun: "Tak Tak Dhuna Dhun" song by Chhaya Deepak Chamoli in Uttarakhand

Tak Dhuna Dhun : उत्तराखंड में छाया दीपक चमोली का ”तक धुणा धुण ”गीत

उत्तराखंड संगीत जगत में रोज नए गीत रिलीज होते है। अपने गीतों के जरिए हर कलाकार उत्तराखंड संगीत को आगे बढ़ाने का काम बखूबी से कर रहे है।
आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में जिन्होंने तबले व ढोलक पर गीत को गाने की शुरआत की।

Tak Dhuna Dhun

दीपक चमोली जिन्होंने तबले, ढोलक व हारमोनियम पर गीत गा कर संगीत जगत में कदम रखा और देखते ही देखते ही अपनी गायनी से चर्चाओं में बन गए। आपको बता दें की अभी हाल ही दीपक चमोली का एक गीत यूट्यूब पर रिलीज हुआ जिसके बोल है ”तक धुणा धुण ”

Tak Dhuna Dhun

इस गीत को लिखा है गिरीश खत्री ने व गाया है दीपक चमोली ने साथ ही इस गीत को अपने संगीत से सजाया है ज्योति प्रकाश पंत ने। इस गीत में मास्टर सागर नैथानी,स्नेहा शर्मा ,राहुल घिल्डियाल,दीपक चमोली व सुनील घिल्डियाल अभिनय करते नजर आए।

Tak Dhuna Dhun

इस गीत में उत्तराखंड के पौराणिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ व मस्का बीन को भी दर्शाया गया। साथ ही रासो मंडाण व देवी देवताओ का बखान भी इस गीत में किया गया है। जितनी ख़ूबसूरती से इस गीत को गाया गया है उतनी ही खूबसूरत जगहों में यह गीत फिल्माया गया है। यह गीत देहरादून ,श्रीनगर गढ़वाल ,चंडी गाँव , न्यालगढ़ पौड़ी में फिल्माया गया है।

अब तक इस गीतब को दर्शको द्वारा काफी प्यार मिल है आगे देखते है यह गीत कितना धमाल मचा पाता है।

आप भी इस गीत को यूट्यूब में देख सकते है।

सीमा रावत की रिपोर्ट।

हिलीवुड की ख़बरों के लिये सब्सक्राइब करें !