Tanhaji अजय और काजोल की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर से, जानें क्यों लगा इतना टाइम

0
1028

Tanhaji

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर पूरे 11 साल बाद वापसी कर रही है। दोनों ही अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी के चलते अजय देवगन ने हाल ही में काजोल संग इतने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है और फैंस को इसके पीछे की वजह बताई है।

भारतीय नए सेना प्रमुख के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, पढ़ें रिपोर्ट

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन ने कहा कि तानाजी फिल्म एक योद्धा की कहानी है जिसके बारे में कम लोग जानकारी रखते हैं। वहीं, महाराष्ट्र के लोग इनके बारे में अच्छी खासी पहचान रखते हैं। फिल्म में काजोल का रोल बहुत ही छोटा-सा है। मतलब बहुत कम समय के लिए काजोल स्क्रीन पर दिखाई देंगी। लेकिन रोल काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सिर्फ हीरो ही बलिदान नहीं देते उनकी पत्नि यों को भी दर्द से गुजरना पड़ता है। इसलिए मुझे लगता है कि इस रोल के लिए काजोल बिल्कुल सही च्वॉइस थीं।

Tanhaji

जानें नए साल 2020 में टीम इंडिया के सभी मैचों का शेड्यूल

उन्होंने आगे कहा कि मुझे और काजोल को एक साथ कई फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन काजोल ने मना कर दिए। शायद उन्हें सही प्रोजेक्ट का इंतजार था।
बता दें अजय देवगन और काजोल के अलावा फिल्म में शरद केलकर और सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।