फिजी के जंगलो में चुनोतियो का सामना करने को तैयार ताशी -नुंग्शी

0
1478

Tashi Nungshi

हौसला अगर बुलंद हो तो हर मुसीबतो को पार किया जा सकता है और अपने बुलंद हौसलो के दम पर ऊँची से ऊँची चोटी को फतह कर दिखाया उत्तराखंड की दो जुड़वाँ बहनो ने | जिनका नाम है ताशी व नुंग्शी मलिक, जिन्होंने न सिर्फ माउंट एवेरिस्ट बल्कि कई नामी चोटियों की उचाईयों को भी छुआ है | इन दोनों के साहस के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन इनको यह मुकाम ऐसे ही नहीं मिला | ताशी नुंग्शी का बचपन से लेकर अब तक का सफर इतना आसान नहीं था लेकिन उनके कामयाब हौसलो ने हर मुसीबतो को पार कर यह मुकाम हासिल किया है |

casting couch:इस अभिनेत्री ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा,’बोल्ड सीन्स देते ही किया गया था अप्रोच’

आपको बता दें की माउन्ट एवरेस्ट को फतह करने वाली उत्तराखंड की ये जुड़वाँ बहने अब बहुत जल्द फिजी के खतरनाक जंगलो में होने वाली प्रतियोगिताओ में भाग लेंगी | सितंबर में होनी वाली इन प्रीतयोगिताओं में उन्हें कई मुसीबतो का सामना करना पड़ेगा | इस प्रतियोगिता में खतरों के खिलाडी कहे जाने वाले बेयर ग्रिल्स जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ जिम नेश्नल कॉर्बेट पार्क में कई जोखिमों का सामना किया था, वो इस प्रतियोगिता में मेजबानी करते नजर आएंगे | साथ ही अलग अलग देशो से भी टीम इस प्रत्योगिता में प्रतिभाग करने आ रही है |

Lathu Chatru : फिर से छाई अनीशा रांगड़ रिलीज हुआ नया गीत

फिजी में 9 सितंबर से 29 सितंबर 2019 तक ईको चैलेन्ज 2019 के नाम आयोजित होने वाली इस एडवंचर रेस में 30 देशो की 67 टीमें भाग ले रही है | 675 किमी की इस रेस में 12 एडवेंचर से संबंधित एक्टिविटी होगी |इस प्रतियोगिता में हमारे उत्तराखंड की दो बहनो का होना सौभाग्य की बात है, एक गर्व की बात है |

दोनों बहनो ताशी व नुंग्शी को अग्रिम शुभकामनाये |

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here