भारत ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 125 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए थे। विंडीज की टीम 34.2 ओवरों में सिर्फ 143 रनों पर ढेर हो गई।विंडीज के लिए सुनील एम्ब्रीस ने 31 और निकोलस पूरन ने 28 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए।
यह भी पढ़े : पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, बाबर ने मारा दमदार शतक
Mt. 20k scaled! @imVkohli becomes the quickest batsman to make 20,000 international runs. He is the third Indian after @sachin_rt and Rahul Dravid to achieve this feat.???????????? #TeamIndia #CWC19 #KingKohli pic.twitter.com/s8mn9sgaap
— BCCI (@BCCI) June 27, 2019
भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 72 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 56 रन बनाकर टीम को 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रनों तक पहुंचाया। इन दोनों के अलावा लोकेश राहुल ने 48 रन और हार्दिक पांड्या ने 46 रन बनाए।विंडीज के लिए केमर रोच ने तीन, शेल्डन कॉटरेल और कप्तान जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए।
यह भी पढ़े : ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल का आलीशान बंगले की क्या है खाशियत, आप भी देखिये
#TeamIndia Captain @imVkohli wins the toss and elects to bat first against West Indies. pic.twitter.com/zKjWeU0a0W
— BCCI (@BCCI) June 27, 2019








