Uttarakhand Mahotsav 2019 : 9 से 18 नवंबर तक दस दिवसीय ,उत्तराखंड महोत्स्व में दिखेगी विभिन्न प्रांतो की संस्कृति

0
1748
9 से 18 नवंबर तक दस दिवसीय ,उत्तराखंड महोत्स्व में दिखेगी विभिन्न प्रांतो की संस्कृति

9 से 18 नवंबर तक दस दिवसीय ,उत्तराखंड महोत्स्व में दिखेगी विभिन्न प्रांतो की संस्कृति

उत्तराखंड महोत्सव में 9 नवंबर से दिखेंगी कई प्रांतों की संस्कृति । उत्तराखंड महापरिषद की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा एनबीटी, लखनऊ उत्तराखंड महापरिषद की ओर से होगा 9 से 18 नवंबर तक दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव

उत्तराखंड महापरिषद की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा । उत्तराखंड महापरिषद की ओर से 9 से 18 नवंबर तक दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव होगा। इसमें पत्रिका उत्तराखंड दर्पण का विमोचन और विभिन्न प्रांतों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विभिन्न प्रांतो के लोग अपने प्रान्त की संस्कृतियों का प्रचार प्रसार करेंगे |

Uttarakhand Mahotsav 2019

आपको बता दे की रविवार 2सितंबर को उत्तराखंड महापरिषद कुर्मांचल नगर के सभागार में हुई बैठक में उत्तराखंड महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में उत्तराखंड महोत्सव की उपसमितियां बनाई गईं जिसमे स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता समिति, प्रचार प्रसार समितियों का गठन हुआ।

महापरिषद के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार उत्तराखंड महोत्सव नई सोच, नई उमंग और नए विचार के साथ होगा। उद‌्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ करेंगे। महासचिव हरीश चंद पंत ने बताया कि हस्त शिल्प एवं हथकरघा के जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। बैठक में भवान सिंह गर्बियाल, दीवान सिंह अधिकारी, हेमचंद्र सिंह, मंगल सिंह रावत, भरत सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Uttarakhand Mahotsav 2019

उत्तराखंड के साथ साथ अन्य प्रांत के लोग भी इस महोत्तसव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है | सबकी उत्सुकता को देखकर अनुमान लगाया सकता है की यह उत्सव कितना दिलचस्प होने वाला है |

सीमा रावत की रिपोर्ट |


किशन महिपाल ने खोली उत्तराखंड संस्कृति विभाग की पोल, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here