रजनीकांत का नया विडियो ‘तेरा ख्यालों मा’’ हुआ रिलीज (tera khyalon ma)

0
1764
tera khyalon ma

हिलीवूड लाइव।

रजनीकांत सेमवाल उत्तराखण्ड के जबरदस्त फोक फनकार हैं, ‘टिकुलिया मामा’ से लेकर ‘भग्यानी बौ’ तक उनके हर गीत में जबरदस्त रोमांच और फोक की गहराई झलकती है। दर्शकों ने हमेशा से ही रजनीकांत सेमवाल के गीतों को सराहा है, बता दें कि रजनीकांत साल में कुछ ही गाने निकालते हैं और उनमें कुछ खास होता है जो रातो-रात सुर्खियों में आ जाते हैं।

यह भी पढ़े : गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी हुए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए नामित, सितारों ने यूं दी शुभकामनाऐं tera khyalon ma

रजनीकांत का नया गाना आज ही इनके आफिसियल यूट्यूब चैनल ‘रजनीकांत सेमवाल’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गीत को कैलाश डंगवाल और दीपक थपलियाल ने लिखा है और म्यूजिक गुंजन डंगवाल जो कि आजकल नन्दू मामा की स्याली और अपने म्यूजिक को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और म्यूजिक में गुंजन डंगवाल का साथ रिद्धम पर रंजीत सिंह ने दिया है।
अब बात करें विडियो की तो इसमें उत्तराखण्ड के दो चिर-परचित चेहरे अजय सोलंकी एवं बीना रावत ने जबरदस्त डांस और अभिनय दिखाया है जिससे पूरे गीत में चार चांद लग गये। अजय सोलंकी ने फोक स्टेप को अपने स्टाइल से खूब मूब्स दिखाये हैं।

साथ ही बता दें विडियो में कहीं कहीं खुद रजनीकांत सेमवाल बीना रावत के साथ यो-यो अंदाज में दिखायी दे रहे हैं, जो कि शायद दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही विडियों में कोरियोग्राफी सोहन चैहान एवं सेन्डी गुंसाई ने की है और सिनेमेटोग्राफी में गोविन्द नेगी और चन्द्रशेखर चैहान ने जलवे दिखाये हैं। आपको बता दें कि निर्देशन का जिम्मा रजनीकांत सेमवाल और गोविन्द नेगी के कंधों पर ही था। उन्होंने कलाकारों से उनका बेस्ट लेने की पूरी कोशिश की है। tera khyalon ma

यह भी पढ़े : 8 जुलाई को सामने आएगा ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर, जानिए फिल्म में और क्या कुछ है ख़ास tera khyalon ma

इससे पहले रजनीकांत सेमवाल का विडीयो भग्यानी बौ काफी सुर्खियों में रहा था और आज तक भग्यानी बौ उत्तराखण्ड की हर शादी ब्याह में डी.जे में पकड़ बनाये हुए है। अब देखना यह होगा कि ‘तेरा ख्यालों मा’ विडियो भग्यानी बौ की तरह लोकप्रिय होता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त और दर्शक ही बता पायेंगे। बहरहाल हिलीवुड न्यूज पूरी टीम को विडियो के लिए शुभकामनाएं देता है।

यह भी पढ़े : उफतारा शपथ ग्रहण समारोह में सितारों का लगा जमावड़ा, विस अध्यक्ष अग्रवाल ने दिलाई शपथ

आप भी लीजिए आनन्द इस विडियो का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here