
देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश के सुमटी गांव की होनहार बेटी प्रेमा रावत Prema Rawat का चयन भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम में आगामी T20 विश्व कप के लिए किया गया है। उनके इस ऐतिहासिक चयन से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है और गांव में जश्न का माहौल है।
24 वर्षीय प्रेमा रावत Prema Rawat लंबे समय से अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना रही हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज प्रेमा ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बल पर उन्हें भारतीय महिला टीम में जगह मिली है।
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख: पूर्व डीएम कर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मेजर पनिशमेंट की सिफारिश
प्रेमा रावत का चयन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और प्रेमा ने क्रिकेट के मैदान पर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। उनके चयन की खबर मिलते ही उनके गृह ग्राम सुमटी में उत्सव जैसा माहौल बन गया। परिजन, रिश्तेदार और गांववासी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। उनकी माता बसंती देवी, भाई विमल रावत और पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शंकराचार्य ने उठाए सवाल,संतों की निष्पक्ष समिति बनाने की मांग
प्रेमा अब आगामी T20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनसे न केवल टीम इंडिया बल्कि पूरे उत्तराखंड को बड़ी उम्मीदें हैं। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि उनकी प्रतिभा और मेहनत उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। प्रेमा रावत की यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि पहाड़ की प्रतिभाओं में दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चमकने की पूरी क्षमता है।
“मैत वाली दिसा” में छलका मायके का दर्द, नंदा-शिव की लोककथा को मिला संगीतमय रूप
पूरा उत्तराखंड आज अपनी इस बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है और विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन की कामना कर रहा है।







