21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट, 2 मई से तुंगनाथ में दर्शन प्रारंभ

0
152

उत्तराखंड के पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथियाँ तय हो गई हैं। बैसाखी के पावन अवसर पर गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में धार्मिक विधियों के साथ पंचांग गणना की गई, जिसके अनुसार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: संजय भंडारी की बुलट का जादू, गढ़वाली म्यूजिक लवर्स में मचा धमाल!

इसी तरह तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट 2 मई को खुलेंगे। तिथि की घोषणा मक्कूमठ स्थित मर्कटेश्वर मंदिर में पंचपुरोहितों द्वारा की गई। यह मंदिर तुंगनाथ जी का शीतकालीन गद्दी स्थल है। सोमवार को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में प्रातः 9 बजे से विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। दोपहर को भगवान मदमहेश्वर की भोगमूर्तियों को पुष्परथ पर विराजमान कर यात्रा की तैयारियाँ शुरू कर दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: जब बागनाथ से क्रोधित होकर माँ नन्दा देवी ने गोमती और सरयू का रोका प्रवाह

पांच केदारों की इस परंपरा में हर वर्ष कपाट खुलने से पहले विधिवत पंचांग गणना की जाती है। श्रद्धालु अब इन तिथियों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पुनः देवदर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके।