उत्तराखंड के संस्कृति और सूचना विभाग में रजिस्टर्ड लोक कलाकारों का मानदेय बढ़ने के आसार नज़र आ रहे हैं. उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने मानदेय बढ़ाने के संस्तुति कर सरकार को प्रस्ताव भेजा है. जिसमे कलाकारों के मानदेय को दो गुना करने की कवायद की गयी है| संस्कृति सचिव दिलीप जावलकर ने इसकी पुष्टि की है|
किसी भी प्रदेश की लोककला और संकृति के साथ साथ बोली भाषा को देश विदेशों में प्रचलित करने का काम वहां के लोक कलाकरों के कंधे पर होता है.और जब इन कलाकरों की सुध किसी को न हो तो वो कलाकारी को छोड़ना ही मुनासिब समझते हैं. उत्तराखंड के कई लोक कलाकार संस्कृति विभाग से इतने परेशांन हैं कि उन्होंने लोककला को ही खुद से दूर किया हुवा है. जिसका मुख्य कारण है उनका जीवन यापन. एक लोक कलाकार को कई किलोमीटर सफ़र करने के बाद भी सिर्फ 400 रुपये का मेंहनताना मिलता है.और उस रकम के लिये भी उसे कई महीनों इंतज़ार कराया जाता है. जो कि इन संस्कृति के संवाहकों के लिये बहुत मुश्किल होता है. हाल ही में हिलीवुड न्यूज़ शो में उठी आवाज़ आज सरकार तक हडकंप मचा चुकी है. जिसका नतीजा हुवा कि सरकार ने कलाकारों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है |
आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के सुपरस्टार सिंगर किशन महिपाल(Kishan Mahipal) हिलीवुड न्यूज़ शो में संस्कृति विभाग पर जमकर बरषे थे उनका विडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ो से वायरल हुवा था. जिसके बाद कलाकारों के साथ साथ आम जनता ने भी कलाक्र्रों का समर्थन किया है. उसके बाद हिलीवुड न्यूज़ शो में आने वाले हर मेहमान ने संस्कृति विभाग जमकर हल्ला बोला था.
हाल ही में उफ्तारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी भी हिलीवुड न्यूज़ शो में मेहमान थे उन्होंने उत्तराखंड संस्कृति विभाग और सरकार को लोक कलाकारों के ह्रास करने पर जमकर खरी खोटी सुनाई थी. आपको बता दें उफ्तारा लम्बे समय से इस दिशा में और उत्तराखंड फिल्म निर्माण बोर्ड के गठन को लेकर संघर्ष करती आई है. हाल ही में उन्होंने संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) or मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत(Trivendra Singh Rawat) से इस सिलसिले में मुलाकात की थी. जहाँ उनको सकारात्मक अस्वाशन मिला था. हालाँकि संस्कृत विभाग ने लोक कलाकारों का मानदेय न के बराबर बढ़ाने की संतुति की है. उफ्तारा की जल्द ही एक रैली होने वाली है अब देखना यह होगा इस मामले में उनकी क्या प्रतिक्रिया आती है.









[…] यह भी पढ़ें : लोक कलाकारों के मानदेय को लेकर सरकार म… […]