ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’

0
268

पिछले साल की सुपरहिट फिल्म’द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) ऑस्कर को लेकर चर्चा में आ गई है l  डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट की जा चुकी है. ऐसे में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद अब फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) का रिएक्शन सामने आया है l बता दें कि इस इंटरनेशनल अवॉर्ड्स के लिए अनुपम भी बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं  l 

यह भी पढ़े : पठान के ट्रेलर ने रिलीज होते ही लगाया फैंस के बीच सस्पेंस का तड़का

‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता पर बोले अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘एक फिल्म के रूप में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में चुने जाने पर बहुत खुशी हो रही है! शॉर्टलिस्ट के रूप में भी ये हमारे लिए बड़ी जीत है. लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय फिल्मों को मेरी तरफ से ढे़र सारी बधाई. भारतीय सिनेमा की जय हो.’ इस तरह से अनुपम खेर ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता पर खुशी जाहिर की है l

यह भी पढ़े : लगातार युवाओं की पसंद बन रहा ये गाना, बार- बार देखा जा रहा वीडियो

इस फिल्म में अनुपम खेर ने वाकई अपनी एक्टिंग का 100 परसेंट दिया है l जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है l एक दिग्गज अभिनेता के लिए ये पल गर्व महसूस करने वाला है l अनुपम के अलावा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म की सक्सेस को लेकर खुशी जताई है l

 

हिलीवुड न्यूज़ की ताजातरीन जानकारियों के लिए जुड़े रहिए साथ ही वीडियो रिव्यु एवं अन्य जानकारी यूट्यूब पर भी देखिए l 

Previous articleपठान के ट्रेलर ने रिलीज होते ही लगाया फैंस के बीच सस्पेंस का तड़का
Next articleमुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव में अपने एक माह का वेतन राहत कोष में दिया l
करीना भट्ट एक अनुभवी और समर्पित मीडिया पेशेवर एवं लेखिका हैं, जो वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है, साथ ही उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में परास्नातक (एम.ए.) भी किया है। करीना समाज, संस्कृति और समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी विशेषता केवल खबरों को लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक दक्ष वक्ता भी हैं, जो समाचार प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और विचारशील संवाद में भी समान रूप से निपुण हैं। लेखन और वाचन—दोनों माध्यमों में उनकी सशक्त पकड़ उन्हें एक बहुआयामी पत्रकार बनाती है। उनकी लेखनी में न केवल विषय की गहराई होती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों की सूक्ष्म समझ और मानवीय दृष्टिकोण भी परिलक्षित होता है। वे आज के बदलते मीडिया परिदृश्य में एक सशक्त और विचारशील आवाज़ के रूप में उभर रही हैं।