देहरादून। उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित सामाजिक जागरूकता से भरपूर फिल्म ‘मिशन देवभूमि’ 14 जून को हार्दिक फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म की कहानी पहाड़ों की एक मासूम युवती के जीवन पर आधारित है, जिसकी जिंदगी प्यार के नाम पर रचे गए एक सुनियोजित धोखे के कारण पूरी तरह बदल जाती है। कहानी के माध्यम से दिखाया गया है कि किस प्रकार कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के लिए भावनाओं और रिश्तों का दुरुपयोग करते हैं, जिसके गंभीर मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिणाम सामने आते हैं।
फिल्म में किसी विशेष धर्म, समुदाय या समूह को निशाना नहीं बनाया गया है। निर्माताओं के अनुसार, इसका उद्देश्य केवल समाज में जागरूकता फैलाना, लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना और युवाओं व परिवारों को धोखाधड़ी तथा शोषण जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क करना है।
मसूरी माल रोड पर हुड़दंगियों का उत्पात, कार की छत पर बैठ शराब की बोतल लहराता दिखा युवक
उत्तराखंड के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के बीच फिल्माई गई इस सोशल ड्रामा में मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया है। दमदार अभिनय और प्रभावशाली कहानी के जरिए फिल्म दर्शकों को रिश्तों में विश्वास, सतर्कता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है।
फिल्म निर्माता रवि ममगाईं और डिजिटल प्रोड्यूसर जस पंवार ने बताया कि ‘मिशन देवभूमि’ का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रहे विभिन्न सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से युवाओं और परिवारों को धोखाधड़ी, भावनात्मक शोषण तथा रिश्तों के गलत इस्तेमाल जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया है। साथ ही लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने और किसी भी प्रकार के छल, दबाव या शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया है।
बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल
फिल्म निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि फिल्म के सभी पात्र और घटनाएं काल्पनिक हैं तथा यह कहानी विभिन्न सामाजिक मुद्दों से प्रेरित है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति, धर्म या समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं है। रिलीज के बाद दर्शकों से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है यूट्यूब पर अभी तक 11 हजार + व्यूज आ चुके है 24 घंटों के अंदर और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक गंभीर संदेश देने का प्रयास करती है। यूट्यूब पर इस फिल्म को कितनी सफलता मिलती है और लोगो की क्या प्रतिक्रिया रहती है, यह देखने वाली बात होगी।
फुल मूवी यहां देखें –








