फिल्म “Mission Devbhoomi” से पहले ही हिट हुआ इसका गीत “Teru Hwe Gayo”

0
191

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला एक और खूबसूरत गीत दर्शकों के बीच आ चुका है। Hardik Films के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ नया गढ़वाली गीत “तेरू हवै गयो” इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत को पहले सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल चुका है और अब यूट्यूब पर भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म “मिशन देवभूमि” का यह रोमांटिक गीत अपने मधुर संगीत और भावनात्मक प्रस्तुति के कारण खास बन गया है। गीत में Amit Khare और Pratiksha Bamrara की आवाज ने जान डाल दी है। वहीं, रवि ममगाईं और नेहा मेहरोत्रा की जोड़ी स्क्रीन पर बेहद आकर्षक नजर आ रही है, जो दर्शकों को कहानी से जोड़ने में सफल रही है।

गीत के बोल खुद रवि ममगाईं ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित वी कपूर द्वारा दिया गया है। गीत में पहाड़ी संस्कृति, प्रेम और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

फिल्म का ट्रेलर यहां देखें –

बात करें फिल्म “मिशन देवभूमि” की, तो यह फिल्म जल्द ही हार्दिक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक गंभीर सामाजिक मुद्दे लव जिहाद पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक गांव की भोली-भाली लड़की को अंतरजातीय प्रेम में धोखा मिलता है और बाद में उसका अपहरण कर लिया जाता है। यह कहानी समाज को एक सशक्त संदेश देने का प्रयास करती है।

कुल मिलाकर, “तेरू हवै गयो” सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि आने वाली फिल्म के प्रति उत्सुकता को भी बढ़ा रहा है। दर्शकों को अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

वीडियो यहां देखें –