फिल्मों में काम किये बिना ही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस कमा लेती है इतना !

0
1198

bollywood Actress

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश की लेकिन बुरी तरह फ्लॉप हो गईं लेकिन बावजूद इसके उनकी कमाई करोड़ों में होती है। इतना ही नहीं ये एक्ट्रेसेस अपने विवादित बयानों की वजह से भी मीडिया में छाई रहती हैं। आइए आज बात करते हैं उन्हीं में से कुछ अभिनेत्रियों की।

प्रियंका ने किया कुछ ऐसा कि शाहरुख़ और सलमान भी रह गए पीछे

सोफिया हयात
मॉडल और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात को मीडिया में बने रहना आता है। सोफिया कभी नन बनकर शारीरिक संबंध पर लंबे चौड़े बयान देती हैं फिर शादी करके सबको चौंका देती हैं। सोफिया हयात पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं और उनकी कमाई भी इसी से होती है।

bollywood Actress

सनी लियोनी का यह वीडियो हो रहा है खूब वायरल, नए अवतार में नजर आई सनी

पूनम पांडे
सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करने वाली मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे को कौन नहीं जानता। पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत नशा फिल्म से की थी। उसके बाद पूनम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ में नजर आई थीं। सभी जानते हैं कि पूनम के पास कोई फिल्म नहीं है लेकिन फिर भी कमाई के मामले में वह कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। पूनम की ज्यादातर कमाई ऐड और मॉडलिंग से होती है।

bollywood Actress

राखी सावंत
राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत बेशक फिल्म से की हो लेकिन बॉलीवुड में उनका सिक्का कुछ ज्यादा समय तक नहीं चला। हालत ये हो गई कि गिनी चुनी फिल्मों में उन्हें आइटम नबंर मिलने लगे और धीरे-धीरे वो भी बंद हो गए। राखी सावंत अब स्टेज शो से अच्छी खासी रकम कमा लेती हैं। इतना ही नहीं इसी कमाई से राखी एक अच्छा लाइफस्टाइल भी कैरी करती हैं और हर दिन किसी न किसी बयान की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं।

फैशन की नगरी में छा रही उत्तराखंड की संगीता बुधलाकोटि, जीता मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब

शर्लिन चोपड़ा
बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी बोल्ड एक्ट्रेसेस की बात होती है तो शर्लिन चोपड़ा का नाम टॉप पर होता है। शर्लिन चोपड़ा अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपने विवादित बयानों और न्यूड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ बोल्ड बॉलीवुड फिल्में भी की है। इसके अलावा वह टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड में यह बता कर चौंका दिया था कि वह पैसों के लिए किसी के साथ भी शारीरिक संबंध बना चुकी हैं।