ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का टीजर रिलीज

0
819

टीजर को देखकर ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कुछ नया करने जा रहे हैं। ये टीजर बहुत ही कमाल का है। जबरदस्त स्टंट सीन और फुल ऑफ़ सस्पेंस से भरे हुए इस टीजर को देखकर फैंस की सांसें थम जाएंगी। इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ कमाल के एक्शन दिखा रहे हैं। फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़े अपनी अगली फिल्म ‘बोले चुडिया’ में रैपर के किरदार में नज़र आएँगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी,आइये जानते है कुछ और ख़ास बातें

टीजर में बिकिनी पहने उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। यशराज फिल्म् के बैनर तले बनी इस फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए टाइगर ने अपने ट्विटर पर लिखा, “ऋतिक रोशन तुम थोड़े बिगड़े हुए जरूर हो लेकिन आओ मैं तुम्हें दिखाता हूं ये कैसे होता है।” टीजर के कई सीन में टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन का पीछा करते नजर आ रहे हैं। टीजर के कई बाइक स्टंट देखकर आपको धूम फिल्म की याद आ जाएगी। फिल्म की सारी लोकेशन बहुत कमाल की है। फिल्म को 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जयंती के दिन रिलीज़ किया जाएगा।

यह भी पढ़े सलमान खान निकले चार कदम आगे,बॉटल कैप चैलेंज में दिखा नया अंदाज,फैंस को दिया ये जरूरी संदेश

बढ़िया बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन बहुत इम्प्रेस करने वाले है। टीज़र मे एक्शन का स्तर इस कदर ऊंचा है कि यह किसी भी देश के लोगों को प्रभावित करेगा। रितिक रोशन 12 साल बाद यशराज में वापसी कर रहे हैं। अब देखना ये है दोस्तों कि वॉर फिल्म अपने टीज़र की तरह धमाल मचाती है या नहीं।

Watch teaser here :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here