कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिला, हाथियों के हमले से मौत का अंदेशा

0
104

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में रविवार सुबह एक बाघिन का शव मिला है। बाघिन के शव पर चोट के निशान और सिर से खून बहने के निशान थे। मौके पर हाथियों के झुंड के भी निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघिन को हाथियों के झुंड ने मारा होगा।

 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम में यात्रियों के लिए बड़ा इंतजाम, 15000 श्रद्धालु कर सकेंगे रात्रि प्रवास।

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। फिलहाल, वन कर्मियों की टीम मौके पर जांच पड़ताल में लगी हुई है।