Tik Tok Waliye : टीम टोर्नेडो का नया गीत टिक-टॉक वालिये, देखें ये रिपोर्ट

0
1594

Tik Tok Waliye उत्तराखंड में हुनर बाजो की कमी नहीं है। कोई अपनी आवाज से पहाड़ी संस्कृति को आगे ला रहे हैं तो कोई अपने संगीत से। लेकिन हमेसा से ये भी देखा गया है की जिन युवाओ में हुनर होता है वो अपनी संस्कृति को छोड़ कहीं और चले जाते हैं। लेकिन उत्तराखंड में कुछ युवा ऐसे भी हैं जो अब भी हमारी बोली, संस्कृति को अपने हुनर से देश – विदेशों में उत्तराखंड का नाम बड़ा रहे हैं।

Tik Tok Waliye

उत्तराखण्ड को मिला नेशनल फिल्म अवार्ड, मोस्ट फिल्म फ्रेन्डली बना स्टेट

ऐसा ही कुछ करते दिखाई देते हैं टीम टोर्नेडो जो की हमेसा अपने गढ़वाली रैप सांग के लिए चर्चाओं में रहते हैं। अभी हाल ही में टीम टोर्नेडो चैनल से एक ऑफिसियल म्यूजिक वीडियो “टिक टॉक वालिये ” रिलीज हुआ। जिसमें तीन बोली भाषाओ को (हिंदी ,पंजाबी ,गढ़वाली) को मिलाकर ये गीत प्रस्तुत किया गया। इस गीत में पंजाबी में गाया व लिखा है रुहान भारद्वाज ने (जो अपनी आवाज के लिए काफी मशहूर है) व हिंदी में रैप लिखा व गाया है अमित कैंतुरा ने तथा गढ़वाली रैप का तड़का लगाया है सचिन रौतेला ने।
हमेशा से पहाड़ी बोली में रैप गीतों को प्रस्तुत करने वाली टीम टोर्नेडो ने हिंदी व पंजाबी में भी अपनी पहचान बना दी। आपको बता दें की अमित कैंतुरा (जो कि टिहरी के निवासी है) ने इस गीत में हिंदी रैप से इस गीत को बेहतर दमदार बनाया वहीँ दूसरी और सचिन रौतेला ने अपने गढ़वाली अंदाज में इस गीत पर चार चाँद लगा दिए। साथ ही रुहान भारद्वाज भी नए अंदाज में दिखे।

सारा अली खान ने कराया आकर्षक और हॉट फोटोशूट, देखें तस्वीरें

इस गीत में अभिनय किया है दिव्या सुन्द्रियाल ने। हमेशा की तरह इस गीत को भी बेहतर तरीके से डायरेक्ट किया है मोहित गुसाई ने व संगीत दिया है नविन ध्यानी ने। ये ऐसे कलाकार हैं जो कि उत्तराखंडी संस्कृति का परचम हर जगह फेहरा रहे हैं। आप भी सुने इस गीत को वह अपनी प्रतिक्रियाएं भी जरूर दें।

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here