कौन से गीत है इस हफ्ते टॉप 5 पर “हिलीवुड सोंग ऑफ द वीक”, आइये जानें

0
1179

हिलीवुड न्यूजः

इस हफ्ते लेकर आया है टॉप 5 सोंग ऑफ द वीक हालांकि इस हफ्ते कोई भी सोंग बहुत बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाया है इस बार सभी वीडियो गीतों के व्यूज पिछड़ते हुए नजर आये। अगर हम बात करें इस हफ्ते के टॉप 5 सोंग की पहले नं0 पर है अनिशा रांगड का ‘रमादेई’ गीत जिसमें जनार्दन सेमवाल ने मेल सिंगर की आवाज दी है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत खास तो नहीं है लेकिन कम समय में इस गीत में अच्छे व्यूज आ रहे हैं। दूसरे नं. पर है नवोदित कलाकार मनीष कोहली का नॉन स्टॉप गढ़वाली मैशप रहा। जिसमें हिमानी रावत व सूरज सिंह ने अभिनय किया है।

Garhwali pahadi songs

फिल्म ‘द लॉयन किंग’ में आर्यन की वजह से दोबारा करनी पड़ी किंग खान को रिकॉर्डिंग

इसी क्रम में तीसरे नं0 पर है नवीन ध्यानी का ‘तेरी मुखड़ी’ गीत जिसमें रेखा पाटनी और बृज थपलियाल ने अभिनय किया है। इस गीत में काफी नयापन देखने को मिल रहा है तथा कलाकारों द्वारा भी अच्छा काम किया गया है। चौथे नं.0 पर है धनराज शौर्य का ‘प्रीत’ वीडियो जिसमें अभिषेक रावत व रीता ध्यानी ने अभिनय किया है। इस विडियो गीत में अच्छी लोकेशन, फिल्मांकन होने के बावजूद भी दर्शकों की कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी और विडियो में व्यूज की कमी खली है। इस श्रेणी में पांचवें और अन्तिम नं0 पर है आस्था बाजपेय का ‘गढ़वाल घुमोलु’ सोंग जो कि पुराने गीतों का मैशप है इस सोंग के माध्यम से उन्होंने गढ़वाल की खूबसूरती को बताया है और यहां की डांडी कांठी का वर्णन गीत में किया गया है। कुल मिलाकर देख लिया जाय तो इस हफ्ते सिर्फ ठीक ठाक ही गीत रिलीज हुए हैं किसी भी गीत को ज्यादा प्रसिद्धि नहीं मिल पायी।

Garhwali pahadi songs

क्या पूजा बत्रा ने कर ली है शादी, फोटो हुई वायरल

Download garhwali pahadi songs Chhori Bindass

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here