Traas Garhwali Song – शानदार अभिनय और गीत ने दर्शकों को किया सोचने पर मजबूर।

0
349

संगीत का अर्थ ही होता है संग चलने वाला गीत यानि जो हमारी हर अवस्था में संग रहता है,ख़ुशी हो या गम संगीत हर समय मन की भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम बनता है,उत्तराखंड गीत संगीत में कई ऐसे गीत हैं जो हकीकत से जोड़ते हैं और उसपर सोचने के लिए विवश कर देते हैं हाल ही में एक ऐसा ही गीत (Traas Garhwali Song ) रिलीज़ हुआ जिसे बहुत ही खूबसूरती से पिरोया गया जिसने आम जनमानस के दिल में गहरी छाप छोड़ी है।

पढ़ें यह खबर : फिल्म समीक्षा : गढ़वाली फिल्म ‘बौल्या काका’ Bolya kaka रूढ़िवादी सोच पर एक गहरी चोट।

Kathait Prouduction के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘त्रास ‘ हाल ही में रिलीज़ हुआ जो एक बुजुर्ग दंपत्ति की कहानी पर आधारित है,गीत के बोल बहुत ही शानदार हैं और इसे उतनी ही भावना से फिल्माया गया है,दीवान सिंह पंवार और गणेश लसियाल ने संयुक्त रूप से इस गीत की रचना की है,लम्बे समय बाद दीवान सिंह पंवार का कोई गीत रिलीज़ हुआ है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं,गीत में उनके साथ स्वरकोकिला मीना राणा ने स्वर दिए हैं।

पढ़ें यह खबर : झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए -UkSSSC पेपर लीक आंदोलन पर छात्रों की जीत लगभग तय। 

Traas म्यूजिक वीडियो भले ही 8 मिनट का है लेकिन इसमें दोनों ही कलाकारों का अभिनय काबिलेतारीफ़ है,मानो ये अभिनय ना होकर उनकी असल कहानी हो,सुमन गौड़ और दिगंबर कठैत दोनों ही मंझे हुए कलाकार हैं जिन्होंने इस गीत को और भी प्रभावशाली बना दिया,दिगंबर कठैत का अभिनय जितना स्क्रीन पर दिखता है उतना ही उनका निर्देशन भी कमाल का रहता है।

पढ़ें यह खबर : हुक स्टेप ट्रेंड के दौर में अनुराग की गायिकी ने जीता श्रोताओं का दिल,देखिए ये वीडियो।

दोनों ही कलाकारों की वेशभूषा और हाव भाव से ऐसा लग रहा है मानो ये सच में कोई बुजुर्ग दंपत्ति हों जिनके बच्चे शहरों में बस गए हैं और अब वापस लौटने की कोई उम्मीद नहीं बची है,और उनका ये त्रास (दुःख ) हर दिन उनकी उम्र की तरह बढ़ता ही जा रहा है,देवेंद्र नेगी का फिल्मांकन एवं संपादन पूरी कहानी को खूबसूरती से स्क्रीन पर पहुंचा रहा है।

अगर आपने अभी तक वीडियो नहीं देखा है तो जरूर देखें:

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।