वामन द्वादशी मेला 2019 : त्रिजुगीनारायण मंदिर में वामन द्वादशी मेले का शुभारम्भ जल्द ही

0
1798

Trijuginarayan Mela

उत्तराखंड में वैसे तो विभिन्न मेलो का आयोजन होता है और देखा जाये तो ये मेले उत्तराखंड की शान है | ऐसे ही एक मेले का आयोजन जल्द ही रुद्रप्रयाग के त्रिजुगी नारायण मंदिर में होने वाला है जिसका नाम ”वामन द्वादशी मेला” है| आपको बता दें की बामन भगवान विष्णु के एक अवतार का नाम था और इसी कारण भादो मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को उत्तराखंड के हर नारायण मंदिर में भगवान नारायण की पूजा होती है, साथ ही मेलो का आयोजन होता है लेकिन त्रिजुगी नारायण मंदिर में इस मेले का आयोजन विभिन्न प्रकार से होता है |

Trijuginarayan Mela

Lathu Chatru : फिर से छाई अनीशा रांगड़ रिलीज हुआ नया गीत

त्रिजुगी नारायण में इस मेले से ठीक 15 दिन पहले पुरे गांव के हर परिवारों में जौ हरियाली भिजवाई जाती है | वामन द्वादशी मेला व जनहित विकास समिति त्रिजुगीनारायण के अध्य्क्ष दिवाकर गैरोला ने बताया की इस हरियाली को एकादशी के दिन गांव की महिलाये नारायण को अर्पित करती है और साथ ही निसंतान महिलाये एकादशी का व्रत रखती है दूर दूर से महिलाये यहां पर इक्क्ठे होते है | साथ ही उनका कहना है की इसके अगले दिन भगवान नारायण दर्शन देकर इन महिलाओ को संतान प्राप्ति का आश्वासन देते है |

Ranu Mandal : 10 साल बाद सोशल मीडिआ ने मिलाया बिछड़ी माँ से

इसके पश्चात अगले दिन झुडुकी नृत्य के साथ इस मेले का आरंभ होता है | आपको बता दे की त्रिजुगी नारायण मंदिर (जहां पर माँ पार्वती और भगवान शंकर का विवाह हुआ था) में 6 सितंबर को ऐतिहासिक हरियाली मेले से शुरू होकर 10 सितंबर को ऐतिहासिक बामन मेले का आयोजन होगा साथ ही 11 सितंबर को संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इस मेले का समापन होगा | इस मेले में इस बार एक और खास बात देखने को मिलेगी की इस मेले में उत्तराखंड के सभी नामी कलाकर उपस्थित होंगे साथ ही उनको भी सम्मानित किया जायेगा जो देवभूमि के नाम को आगे कर रहे है | आप भी इस मेले का आनन्द ले सकते है

‘‘भानिवाला की लवी’’ ने लगायी लोगों के दिलों में आग, यूजर बोले – ‘पहाड़ी गायकों की कलम भी पलायन करने लगी’

सीमा रावत कि रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here