ट्रोलर्स ने कहा- ‘शॉर्ट्स ही पहन लेती बहन,फटी जींस को लेकर ट्राेल हुईं सृष्टि रोडे

0
658

बिग बॉस सीजन 12 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सृष्टि रोडे अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं । खबरों की मानें तो हाल ही में बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव से ब्रेकअप हुआ है। मनीष ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन के बारे में कई पोस्ट लिखे थे । फिलहाल सृष्टि छुटि्टयां मना रही हैं । उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की ।

यह भी पढ़े : किलै औन्दी एक रोमांटिग गढ़वाली विडियो, देखने को मिलेगा प्यार का तड़का

तस्वीरों में सृष्टि रिप्ड जींस और रेड टीशर्ट पहने दिख रही हैं । तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सृष्टि को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा । यूजर्स सृष्टि की फोटो पर बकवास ड्रेसिंग सेंस, एयर कंडीशनर जींस जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘शॉर्ट्स ही पहन लेती बहन, ये जींस कुछ ज्यादा ही फटी है।’

यह भी पढ़े : तो ये है कैटरीना कैफ की फिटनेस का राज !

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जींस पर कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया है क्या?’ वहीं कुछ यूजर्स सृष्टि को कपड़े देने की बात कह रहे हैं। हालांकि सृष्टि ने इस कमेंट्स का कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें कि ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सृष्टि बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहित सुचांती के नजदीक आ गई हैं ।

यह भी पढ़े : आमिर खान की बेटी की ये वीडियो हो रही है वायरल, ब्वॉयफ्रेंड के साथ एंजॉय करती नजर आयीं इरा खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here