उत्तराखंड में पलायन एक बड़ी समस्या बनी हुई है। आये दिन कोई न कोई गाँव खाली होते नजर आते हैं। हर कोई विकास, नौकरी ,शिक्षा के नाम पर पहाड़ से पलायन करते नजर आते हैं लेकिन पहाड़ का दर्द कोई समझ नहीं पाता। आये दिन उत्तराखंड के गायक पलायन पर गीत गाते रहते हैं. और इस बार पलायन को मध्य नजर रखते हुए बी के सामंत ने यूट्यूब पर एक गीत रिलीज किया है जिसके बोल हैं ‘तू ऐजा ओ पहाड़’।
Tu ae ja au pahad
देखिए B K Samant Exclusive Enterview
बता दें की युवाओं को पहाड़ की तरफ वापस बुलाने के सन्देश से भरा यह गीत लिखा और गाया है बी के सामंत ने साथ ही संगीत भी उन्होंने ही दिया है। गाने के शुरुआत में बी के सामंत को एक रेडियो चैनल के RJ के साथ दिखाया गया है जहां पर बी के सामंत पलायन के ऊपर अपना गीत सुनाते हैं। वहीं दूसरी ओर एक लड़का जो की पहाड़ से दूर शहर में रहता है और वहाँ नौकरी करता है। जब वो यह गीत सुनता है तो उसे वापिस अपने गाँव की याद आ जाती है जहां पर उसका बचपन बीतता है साथ ही जहां पर उसने गाँव वालों के साथ मिलकर सारे बार त्यौहार मनाये।
Tu ae ja au pahad
उसके आँखों के सामने गाँव के नज़ारे घूमने लगते हैं और वो वापस अपने पहाड़ की तरफ रुख कर लेता है। विडियो में ज्यादातर गायक खुद ही गीत गाते हुए नज़र आये |
कमेंट बॉक्स में दर्शकों की प्रतिक्रियाएं विडियो को अच्छी मिल रही हैं |
आप भी देखें विडियो |







